{"_id":"5f50c9330a70b26f0e684d70","slug":"ipl-2020-schedule-to-be-announced-by-bcci-by-friday-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल जारी हो सकता है IPL 2020 का पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कल जारी हो सकता है IPL 2020 का पूरा शेड्यूल
Thu, 03 Sep 2020 04:15 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 03 Sep 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
ड्रीम 11 आईपीएल
- फोटो : Social Media
कोरोना संकट के बीच बीसीसीआई यूएई में आईपीएल के 13वें सीजन के आयोजन को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। 19 सितंबर से होने वाली इस टी-20 लीग के लिए सभी खिलाड़ी और स्टाफ यूएई पहुंच चुके हैं और कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मगर टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हर कोई इस बात को लेकर उत्सुक है कि इसका शेड्यूल कब जारी होगा, कैसा होगा और कौन सी टीम कहां-कितने मैच खेलेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार यानी 4 सितंबर को इंडियन प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बैज पहनना जरूरी
दरअसल, कोरोना महामारी के बीच आईपीएल 2020 के शुरू होने में महज कुछ ही जदिन बचे हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) हेल्थ एप के जरिए खिलाड़ियों और अधिकारियों की सेहत पर नजर रख रहा है। इसी बीच बोर्ड ने आईपीएल में शामिल खिलाड़ियों, अधिकारियों को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए ब्लूटूथ बैज दिए हैं। खिलाड़ियों के साथ यूएई आए परिवार के सदस्यों को भी यह बैज पहनना अनिवार्य है। वहीं, एक हेल्थ एप भी तैयार किया गया है, जिसमें सभी को प्रतिदिन अपने शरीर के तापमान की जानकारी देनी है।
विज्ञापन
सीएसके के दो खिलाड़ी और 11 सपोर्ट स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे
गौरतलब है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ी और 11 सपोर्ट स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसी वजह से बीसीसीआई शेड्यूल जारी करने हिचक रही थी। ऐसा माना जा रहा है। हालांकि शुक्रवार को यह देखना होगा कि आईपीएल का पूरा शेड्यूल आता है या नहीं।
पहला मुकाबला चेन्नई और मुंबई के बीच
बता दें कि इस बार आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई के तीन क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। टूर्नामेंट का आगाज तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और चार बार की विजेता मुंबई इंडियन के बीच मुकाबले से होगा। लीग का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को होगा।