फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: RR vs RCB: Predicted and probable playing 11 of Rajasthan Royals and Royal Challengers bangalore

IPL 2020: राजस्थान और RCB जीत की पटरी पर लौटने को बेताब, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

Sat, 17 Oct 2020 05:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 17 Oct 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RR vs RCB: Predicted and probable playing 11 of Rajasthan Royals and Royal Challengers bangalore
बैंगलोर बनाम राजस्थान - फोटो : Amar Ujala

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आज दुबई में आमने-सामने होगी। राजस्थान की टीम जहां जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगी वहीं आरसीबी अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। दोनों ही टीमें आज अपने कोटे का नौंवा मुकाबला खेलेंगी, ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है दोनों की संभावित एकादस।

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
पिछले मैच में हार के बावजूद बैंगलोर की टीम में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिले। टीम फिर से आरोन फिंच और देवदत्त पडीक्कल पर भरोसा जता सकती है। वहीं मध्यक्रम में इस बार फिर से विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर और क्रिस मॉरिस दिख सकते हैं। गेंदबाजी में इसुरु उडाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल भी मैदान में उतर सकते हैं।

बल्लेबाज: आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली
विकेटकीपर: एबी डीविलियर्स
ऑलराउंडर: शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर और क्रिस मॉरिस
गेंदबाज:  इसुरु उडाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्सः
राजस्थान की टीम भी शायद ही कोई बड़ा बदलाव करे। टीम की तरफ से बेन स्टोक्स और जोस बटलर फिर से पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, राहुल तेवतिया, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट और कार्तिक त्यागी का खेलना लगभग तय है।

बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा
विकेटकीपर: जोस बटलर
ऑलराउंडर: बेन स्टोक्स, रियान पराग, राहुल तेवतिया
गेंदबाज:  जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट और कार्तिक त्यागी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed