IND Inning
157/8 (18 ov)
Target: 260
Prince Yadav 6(12)*
N. Tilak Varma 35 (32)
IND need 103 runs in 12 remaining balls
{"_id":"5f436c6005baa54521534647","slug":"ipl-2020-robin-uthappa-still-hopeful-of-team-india-comeback","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL के रास्ते टीम इंडिया में वापसी करना चाहता है टी-20 विश्व विजेता यह खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के रास्ते टीम इंडिया में वापसी करना चाहता है टी-20 विश्व विजेता यह खिलाड़ी
Mon, 24 Aug 2020 01:03 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:03 PM IST
सार
2006 से 2015 के बीच 46 एकदिवसीय मुकाबलों में छह अर्धशतकों के बूते 934 रन बनाने वाला दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 13 टी-20 में 24.90 की औसत से 249 रन बना चुका है।
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप विजेता टीम के साथ रॉबिन उथप्पा
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
2007 टी-20 विश्व विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे रॉबिन उथप्पा अब भी अपनी वापसी को लेकर आश्वसत हैं। लगभग पांच साल पहले भारतीय टीम के लिए आखिरी मैच खेलने वाले इस बल्लेबाज को लगता है कि आईपीएल का मौजूदा सीजन उन्हें एक और मौका दिला सकता है।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस, पुणे वॉरियर्स जैसी फ्रैंचाइजी के लिए खेलने के बाद उथप्पा पिछले कई सीजन से कोलकाता नाइटराइडर्स का अहम हिस्सा थे, लेकिन केकेआर ने उन्हें इस बार रिटेन नहीं किया, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने रॉबिन को तीन करोड़ (बेस प्राइज से दोगुनी कीमत) में अपना हिस्सा बनाया।
विज्ञापन
2008 में खेले गए पहले आईपीएल से अब तक 177 मैच में 24 अर्धशतकों के साथ 130.50 की स्ट्राइक रेट से 4411 रन बना चुके 34 वर्षीय उथप्पा कहते हैं, 'अगर इस बार हमारा सीजन बेहतरीन गया तो मैं चयनकर्ताओं की रडार में आ सकता हूं।'
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में किसी फैन को जवाब देते हुए उथप्पा कहते हैं, 'मैं हमेशा सकारात्मक रहने वालों में से एक हूं। मैं विपरित हालातों में भी उम्मीद की किरण तलाश लेता हूं, मुझमें अभी भी देश का प्रतिनिधित्व करने की चाहत है।'
2006 से 2015 के बीच 46 एकदिवसीय मुकाबलों में छह अर्धशतकों के बूते 934 रन बनाने वाला दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 13 टी-20 में 24.90 की औसत से 249 रन बना चुका है।