फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: RCB vs DC: Match report: Kagiso Rabada and Marcus stoinis shines as delhi capitals defeated royal challengers bangalore

IPL 2020: स्टोइनिस-रबाडा के आगे RCB ने टेके घुटने, बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली की सबसे बड़ी जीत

Tue, 06 Oct 2020 03:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 06 Oct 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RCB vs DC: Match report: Kagiso Rabada and Marcus stoinis shines as delhi capitals defeated royal challengers bangalore
दिल्ली बनाम बैंगलोर - फोटो : PTI

दिल्ली की टीम को नई जर्सी रास आती नजर आ रही है। सोमवार को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली के खिलाड़ियों की पोशाक भी नई थी और अंदाज भी नए। पृथ्वी शॉ (42), मार्कस स्टोइनिस (53*) और ऋषभ पंत (37) की आक्रामक पारियों की मदद टीम ने दुबई के मैदान पर 4 विकेट पर 196 रन का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 9 विकेट पर 137 रन ही बना पाई और उसे 59 रन से हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


कप्तान विराट कोहली (43) ने टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाए। फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल (04), एबी डीविलियर्स (09) और आरोन फिंच (13) बड़ी पारी नहीं खेल सके। दिल्ली के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने 24 रन देकर चार विकेट लिए। पांच मैचों में चौथी जीत के साथ दिल्ली अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई है। दिल्ली की बैंगलोर पर यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2010 में दिल्ली ने 37 रन से हराया था। दिल्ली की ओवरऑल यह किसी भी टीम पर रनों के लिहाज से तीसरी बड़ी जीत है। 
विज्ञापन


इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले दिल्ली को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। तेज गेंदबाज इसुरु उदाना के पहले ही ओवर में पृथ्वी ने तीन चौके जड़कर आक्रामक शुरुआत की। पृथ्वी अपने अर्द्धशतक से महज आठ रन से चूक गए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शॉ-धवन ने दिलाई तेज शुरुआत : 
पावरप्ले में दिल्ली ने बिना विकेट खोए 63 रन बना लिए थे। पहले विकेट पर शॉ और शिखर धवन (32) के बीच 68 रन की अच्छी साझेदारी हुई। हालांकि उसके बाद बैंगलोर के गेंदबाजों ने वापसी कर ली। मोहम्मद सिराज ने पृथ्वी को आउट कर बैंगलोर को पहली सफलता दिलाई। धवन का विकेट उदाना के खाते में गया जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर (11) का बाउंड्री पर देवदत्त पडिक्कल ने दर्शनीय कैच पकड़ा। 


मार्कस-पंत ने जोड़े 89 रन : 
दिल्ली के तीन विकेट 90 रन पर गिर गए थे। स्टोइनिस और ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला और 89 रन की अच्छी साझेदारी की। हेतमायर ने सात गेंदों पर 11 रन की पारी खेली जिसमें अंतिम ओवर में लगाया एक छक्का शामिल था। बैंगलोर की ओर से सिराज ने 34 रन देकर दो विकेट लिए। ये दोनों विकेट पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत के थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed