{"_id":"5f66a5bf8ebc3e982825d44c","slug":"ipl-2020-rayudu-and-duplessis-half-century-innings-chennai-super-kings-starts-by-defeating-mumbai-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: रायुडू और डुप्लेसिस की अर्धशतकीय पारी, चेन्नई ने मुंबई को हराकर जीत से किया आगाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: रायुडू और डुप्लेसिस की अर्धशतकीय पारी, चेन्नई ने मुंबई को हराकर जीत से किया आगाज
Sun, 20 Sep 2020 06:13 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
अंबाती रायुडू और फाफ डुप्लेसिस
- फोटो : twitter@IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले साल फाइनल में मिली हार का बदला लेते हुए शनिवार को मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया। अबू धाबी में खेले गए रोमांचक मुकाबले में धोनी की अगुवाई में सीएसके ने मुंबई को आखिरी ओवर में शिकस्त देकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। चेन्नई की तरफ से अंबाती रायुडू और फाफ डुप्लेसिस, दोनों ने ही अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए मैच जिताऊ शतकीय साझेदारी भी की।
विज्ञापन
रायुडु ने 48 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 71 रन बनाए और फाफ डुप्लेसिस (44 गेंदों पर नाबाद 58, छह चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 रन जोड़कर चेन्नई को खराब शुरुआत से उबारा। अंतिम क्षणों में सैम करन ने दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाए। चेन्नई ने 19.2 ओवरों में पांच विकेट पर 166 रन बनाए।
विज्ञापन
इससे पहले मुंबई ने अंतिम छह ओवरों में केवल 41 रन बनाए और इस बीच छह विकेट गंवाए, जिसकी वजह से रोहित की टीम नौ विकेट पर 162 रन ही बना पाई। उसकी तरफ सौरभ तिवारी (31 गेंदों पर 42, तीन चौके, एक छक्का) और क्विंटन डिकॉक (20 गेंदों पर 33, पांच चौके) ने अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
रायुडु और डुप्लेसिस ने चेन्नई की पार की नैया
चेन्नई ने मुंबई से पिछले पांचों मैच गंवाए थे लेकिन इस बार वह अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को हराकर शानदार शुरुआत करने में सफल रहा। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी चेन्नई की शुरुआत बहुत खराब रही और उसने पहले दो ओवर में ही दोनों सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन (चार) और मुरली विजय (एक) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद रायुडु ने दो चौकों और एक छक्के से बुमराह का स्वागत करके छठे ओवर में पावरप्ले में स्कोर दो विकेट पर 37 रन तक पहुंचाया। उन्होंने डुप्लेसिस के साथ कुशलता से पारी संवारी और इस बीच लंबे शॉट लगाने की अपनी कला का भी बखूबी प्रदर्शन किया। मुंबई के दोनों स्पिनरों राहुल चाहर और क्रुणाल पंड्या की उनके सामने एक नहीं चली।
इस आईपीएल का पहला अर्धशतक भी रायुडु ने ही लगाया जो टी-20 में उनका 26वां अर्धशतक है। रायुडू को 69 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला लेकिन इसी ओवर में वह हवा में लहराता हुआ कैच दे बैठे। चेन्नई को तब 24 गेंदों पर 42 रन की जरूरत थी। इसके बाद रविंद्र जडेजा (10) भी कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन करेन (छह गेंदों पर 18) ने क्रुणाल और बुमराह पर छक्के लगाकर चेन्नई का काम आसान कर दिया। डुप्लेसिस ने आईपीएल में अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया और फिर विजयी चौका लगाया।
इससे पहले चेन्न्ई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लुंगी एनगिडी ने तीन जबकि दीपक चाहर और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए जबकि लेग स्पिनर पीयूष चावला और सैम करन ने प्रभावशाली गेंदबाजी की और मुंबई को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया।
रोहित हुए फेल, सौरभ तिवारी ने मुंबई को संभाला
लंबे अर्से बाद प्रतिस्पर्धी मैच खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और दीपक चाहर ने लगातार तीसरे साल सत्र की पहली गेंद करने का रिकार्ड बनाया। धोनी ने पांचवें ओवर में ही चावला के रूप में स्पिन आक्रमण लगा दिया। रोहित इस लेग स्पिनर की गेंद पर सही टाइमिंग से शॉट नहीं लगा पाए और मिडऑफ पर सैम करन को आसान कैच दे बैठे। इंग्लैंड से दो दिन पहले यहां पहुंचने के बाद मैच खेल रहे करन के अगले ओवर में डिकॉक ने भी मिडविकेट पर वाटसन को कैच थमा दिया।
इसके बाद सौरभ तिवारी ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि यादव जल्दी ही पवेलियन लौट गए। इससे पहले की तिवारी और हार्दिक पांड्या कुछ खास कर पाते, डुप्लेसिस के बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का नजारा देखने को मिला। उन्होंने तिवारी और हार्दिक दोनों के छक्के के लिए जा रहे शॉट को सीमा रेखा पर बड़ी खूबसूरती से कैच में बदलकर जडेजा को एक ओवर में दो विकेट दिलवा दिए। वहीं डेथ ओवरों में लुंगी एनगिडी ने अपनी धारधार गेंदबाजी से मुंबई के मध्यक्रम को निपटाकर एमआई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।