फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: राजस्थान का साथ छोड़ कैपिटल्स से जुड़े रहाणे, बदले में दिल्ली को मिला ये दो खिलाड़ी

Thu, 14 Nov 2019 07:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 14 Nov 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020:rajasthan royals trade ajinkya rahane to Delhi Capitals, Markande and Tewatia in return 
रहाणे

भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान और राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे अगले साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड किया है। इसकी घोषणा गुरुवार को की गई। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने लेग स्पिनर मयंक अग्रवाल और राहुल तेवतिया को रिलीज किया है।


 

IPL 2020:rajasthan royals trade ajinkya rahane to Delhi Capitals, Markande and Tewatia in return 
रहाणे - फोटो : social media

रहाणे का आईपीएल रिकॉर्ड शानदार रहा है और उन्होंने आईपीएल के 140 मैचों में 122 की स्ट्राइक रेट के साथ 3820 रन बनाए हैं। रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 से ज्यादा मैच खेले हैं। उन्होंने 2011 से 2015 और फिर 2018 और 2019 के सीजन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया।

IPL 2020:rajasthan royals trade ajinkya rahane to Delhi Capitals, Markande and Tewatia in return 
अजिंक्य रहाणे - फोटो : Social media

आईपीएल के शुरुआती दो सीजन में वह मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। 2010 के सीजन को स्किप करने के बाद वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे। पिछले सीजन में उन्होंने कप्तान के रूप में शुरुआत की थी लेकिन सीजन के बीच में ही स्टीव स्मिथ को कमान सौंप दी गई थी। कप्तानी का दबाव हटने के बाद रहाणे ने अच्छा प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020:rajasthan royals trade ajinkya rahane to Delhi Capitals, Markande and Tewatia in return 
ajinkya rahane

रहाणे राजस्थान रायल्स के साथ चार करोड़ रुपये में जुड़े थे। वहीं, दिल्ली से रिलीज किए गए तेवतिया 2014 में राजस्थान के साथ आईपीएल करियर शुरू करने के बाद दोबारा इस टीम से जुड़ेंगे। रायल्स ने तब उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा था। 

विज्ञापन
IPL 2020:rajasthan royals trade ajinkya rahane to Delhi Capitals, Markande and Tewatia in return 
ajinkya rahane

वह 2015 में भी टीम का हिस्सा रहे और फिर 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़े। तेवतिया 2018 और 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले थे। बता दें कि रहाणे के आने से दिल्ली की टीम और मजबूत होगी। शिखर धवन, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर पहले ही टीम का हिस्सा हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed