फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 Rajasthan Royals not worried about late arrival of England and Australia players

राजस्थान रॉयल्स ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के क्रिकेटरों पर कहा, BCCI के एसओपी का पालन जरूरी

Mon, 17 Aug 2020 10:03 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 17 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 Rajasthan Royals not worried about late arrival of England and Australia players
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl

राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरुआती मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी पर कहा कि इससे टीम को नुकसान की जगह फायदा होगा। स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू हो रही लीग के लिए ‘पूरी तैयारी’के साथ यूएई पहुंचेंगे।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सीमित ओवरों की श्रृंखला के कारण इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती कुछ मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। कोविड-19 महामारी के बीच इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी।
विज्ञापन


इस श्रृंखला से स्मिथ को फायदा होगा, जो आईपीएल में रॉयल्स का नेतृत्व करेंगे। रॉयल्स टीम के इंग्लैंड के खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर और स्टोक्स पहले से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे है। वह हालांकि पांच दिवसीय प्रारूप का मैच खेल रहे हैं।इंग्लैंड में दोनों देशों की श्रृंखला का आखिरी मैच 16 सितंबर को खेला जाएगा और 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए यूएई में खिलाड़ियों को छह दिनों के लिए पृथकवास पर रहना होगा। इसका मतलब यह हुआ कि इस श्रृंखला में खेलने वाले आईपीएल खिलाड़ी शुरुआती कुछ मैचों में अपनी फ्रेंचाइची टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिटनेस हासिल करने में मदद करेगा
राजस्थान रॉयल्स ने कहा कि बीसीसीआई की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को मानना जरूरी होगा। राजस्थान रॉयल्स के सीओओ (मुख्य संचालन अधिकारी) जेक लश मैक्रोम ने बताया, ‘इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल से ठीक पहले एक बड़ी श्रृंखला में एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिसमें कई सकारात्मक चीजे हैं। यह उन्हें पूर्ण मैच फिटनेस हासिल करने में मदद करेगा।’

उन्होंने कहा, ‘वे आईपीएल से पहले उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे, जहां वे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलेंगे। बीसीसीआई द्वारा लगाए गए प्रोटोकॉल के कारण वे पहला मैच नहीं खेलेंगे लेकिन हमारा मानना है कि हर किसी को सुरक्षित रखने के लिए प्रोटोकॉल आवश्यक हैं।’ यूएई पहुंचने पर खिलाड़ियों का पहले, तीसरे और छठे दिन कोविड-19 परीक्षण होगा और अगर उनकी जांच का नतीजा निगेटिव आया तो उन्हें टूर्नामेंट के जैविक रूप से सुरक्षित महौल में जाने की इजाजत दी जाएगी।


लीग के दौरान खिलाड़ी या सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के पॉजिटिव पाए जाने के बारे में पूछे जाने पर मैक्रोम ने कहा, ‘संदिग्ध या पॉजिटिव मामलों को टीम से तुरंत अलग कर दिया जाएगा। टीम के डॉक्टर आईपीएल मेडिकल टीम के अनुसार मामलों का प्रबंधन करेंगे। इसके बाद खिलाड़ी के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच की जाएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed