फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Preview and predicted XI of Sunrisers Hyderabad and Mumbai Indians

IPL 2020: प्लेऑफ में क्वालीफाई करने उतरेगी SRH, सामने नंबर एक टीम मुंबई इंडियंस

Tue, 03 Nov 2020 05:31 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 03 Nov 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Preview and predicted XI of Sunrisers Hyderabad and Mumbai Indians
हैदराबाद बनाम मुंबई - फोटो : SELF

अपने पिछले दो मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को हराकर लय हासिल कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखने के लिए मंगलवार को यहां मुंबई इंडियंस की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा। हैदराबाद की टीम का नेट रनरेट प्लेऑफ की दौड़ में शामिल दूसरी टीमों से बेहतर है ऐसे में मुंबई को हराकर वे टूर्नामेंट अंतिम चार में जगह पक्की कर सकते हैं। आक्रामक जॉनी बेयरस्टो को अंतिम 11 से बाहर करने का कठिन फैसला लेने के बाद टीम सही संयोजन बनाने में कामयाब दिख रही है।

विज्ञापन

ऋधिमान साहा ने डेविड वार्नर के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रभावित किया है जबकि जेसन होल्डर ने टीम को हरफनमौला खिलाड़ी का विकल्प दिया है। रॉयर चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पिछले मैच के आखिरी ओवरों में तेज गेंदबाज होल्डर और संदीप शर्मा ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन और अनुभवी राशिद खान की मौजूदगी से टीम की गेंदबाजी में पैनापन है।

आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में जीत दर्ज करने के बाद कप्तान वार्नर ने कहा था, '2016 में भी टीम के सामने ऐसी ही चुनौती थी और हमने आखिरी के तीन मैचों में जीत दर्ज की थी।' सनराइजर्स हैदराबाद को यह पता है कि मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम के खिलाफ गलती करने की गुंजाइश बहुत कम होगी, जो अपने पांचवें आईपीएल खिताब की तरफ बढ़ रही है। चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में मुंबई अपने पिछले मुकाबलों में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स को आसानी से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी।

ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने नई और पुरानी गेंद से शानदार स्विंग गेंदबाजी की है। रोहित की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व कर रहे कीरोन पोलार्ड प्रभावशाली रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में रोहित को चयन नहीं हुआ है और दो हफ्ते पहले चोटिल (मांसपेशियों में खिंचाव) होने वाले इस खिलाड़ी के उबरने का कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अंक तालिका में शीर्ष पर जगह पक्की कर चुकी मुंबई की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को कोई मौका नहीं देना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार हैं

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैकलेनगन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डीकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडेय, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, ऋधिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जैसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप शर्मा, संजय यादव, फैबियन एलेन, पृथ्वी राज यरा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज़ नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed