फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Preview and predicted xi of Delhi capitals vs KXIP

IPL 2020: टॉस से पहले जानें KXIP और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत के बारे में सबकुछ

Sun, 20 Sep 2020 04:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 20 Sep 2020 04:34 PM IST
सार

पिछले पांच मुकाबलों में हालांकि पंजाब की टीम ने चार मैच जीते है लेकिन दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच में दिल्ली की टीम भारी पड़ी थी। 

विज्ञापन
IPL 2020: Preview and predicted xi of Delhi capitals vs KXIP
किंग्स इलेवन पंजाब vs दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा और अक्षर पटेल जैसे अनुभवी स्पिनर्स की मौजूदगी के कारण दिल्ली कैपिटल्स का रविवार को खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पलड़ा भारी रहेगा। दोनों टीमों का यह सत्र का पहला मुकाबला होगा जहां उनके कप्तानों के बीच भी शानदार प्रतिद्वंद्विता देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन


किंग्स इलेवन के कप्तान लोकेश राहुल और दिल्ली कैपिटल्स के श्रेयस अय्यर को भविष्य के भारतीय कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है। यही नहीं दोनों टीमों के कोच विश्व स्तरीय खिलाड़ी रहे है और ऐसे में उनकी रणनीति को देखना दिलचस्प होगा। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी अनिल कुंबले से प्रेरणा लेना चाहेंगे तो वही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी रिकी पोंटिंग की योजनाओं को मैदान पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

भारतीय खिलाड़ी दिल्ली की ताकत

दोनों टीमों में बड़े शॉट लगाने वाले खिलाड़ियों को कमी नहीं है, लेकिन यूएई की धीमी पिचों पर अश्विन, मिश्रा और अक्षर की तिकड़ी पंजाब की टीम पर भारी पड़ सकती है। यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

बल्लेबाजी के मोर्चे पर दिल्ली कैपिटल्स में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। जिसमें पृथ्वी शॉ, अय्यर, ऋषभ पंत, शिखर धवन के अलावा वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमेयर शामिल हैं। इस परिदृश्य में भारतीय टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (120 से कम की स्ट्राइक रेट) को शायद मौका नहीं मिले। टीम ने उन्हें राजथान रॉयल्स से खरीदा था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम कागिसो रबाडा के साथ बिग बैश लीग में सबसे अधिक विकेट लेने वाले डैनियल सैम्स को अंतिम 11 में शामिल कर सकती है जिससे ईशांत शर्मा को बाहर बैठना पड़ सकता है।

हिट है गेल-राहुल की सलामी जोड़ी 

किंग्स इलेवन के पास क्रिस गेल और कप्तान लोकेश राहुल के रूप में हिट सलामी जोड़ी है, जिसके बाद मयंक अग्रवाल का नंबर आता है। फिर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल हैं जो बेहतरीन फॉर्म में हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय में 108 रन की पारी खेल कर टीम को सीरीज में जीत दिलाई थी। मैक्सवेल ने 2014 में जब इस टूर्नामेंट के कुछ मैच यूएई में खेले गए थे तब शानदार प्रदर्शन किया था। मैक्सवेल ने उस सत्र में 16 मैचों में 552 रन बनाए थे।

अश्विन-मिश्रा दिखा सकते हैं कमाल 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम कगिसो रबादा के साथ बिग बैश लीग में सबसे अधिक विकेट लेने वाले डैनियल सैम्स को अंतिम 11 में शामिल कर सकती है जिससे इशांत शर्मा को बाहर बैठना पड़ सकता है। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अफगानिस्तान के मुजीब जदरान पर होगी। अश्विन पिछले सत्र में हुए ‘मांकडिंग’ विवाद को पीछे छोड़कर मिश्रा के साथ शानदार जुगलबंदी करना चाहेंगे। मिश्रा के नाम आईपीएल में 157 विकेट है और वह सबसे अधिक विकेट चटकाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर है।

दोनों टीम इस प्रकार है:

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, पृथ्वी साव, शिमरोन हेटमायर, कगिसो रबाडा, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, अक्षर पटेल, संदीप लामिचाने, कीमो पॉल, डैनियल सैम्स, मोहित शर्मा, एनरिच नोर्जे, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), अवेश खान, तुषार देशपांडे, हर्षल पटेल, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव।

किंग्स इलेवन पंजाब: लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, जेम्स नीशम, निकोलस पानन (विकेटकीपर), इशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, कृष्णप्पा गौतम, हरप्रीत बरार, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, दर्शन नलकंडे, रवि बिश्नोई, सिमरन सिंह (विकेटकीपर), जगदीश सुचित, तजिंदर सिंह, हार्डस विलजोन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed