फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Preview and predicted XI of Delhi capitals and Chennai Super Kings

IPL 2020: जीत से उत्साहित चेन्नई को आज हर हाल में दिल्ली कैपिटल्स को भी हराना होगा

Sat, 17 Oct 2020 05:06 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 17 Oct 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Preview and predicted XI of Delhi capitals and Chennai Super Kings
चेन्नई सुपरकिंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : अमर उजाला

महेंद्र सिंह धोनी की कुशल कप्तानी से चेन्नई सुपर किंग्स का अभियान फिर से पटरी पर लौट आया है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार शाम सात बजकर 30 मिनट में उसे यहां दिल्ली कैपिटल्स की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में धोनी ने जो भी रणनीति अपनाई वह कारगर साबित हुई और सत्र में अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए उनकी टीम दिल्ली के खिलाफ भी इसी तरह का खेल दिखाने का कोशिश करेगी।

विज्ञापन

चाहे वह सैम करन को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारना हो या फिर सात गेंदबाजों का उपयोग करते हुए तेज गेंदबाज दीपक चाहर का कोटा शुरू में ही समाप्त करना, धोनी की प्रत्येक रणनीति पिछले मैच में सफल रही थी। धोनी ने लेग स्पिनर पीयूष चावला से केवल एक ओवर करवाया और वह भी 16वें ओवर में, उन्होंने रवींद्र जडेजा और कर्ण शर्मा पर अधिक भरोसा दिखाया। पूरी संभावना है कि शारजाह के लगातार धीमे होते विकेट पर चेन्नई फिर से तीन स्पिनरों के साथ उतरेगा। शारजाह में स्पिनरों की भूमिका अहम रही है और पिछले दो मैचों में भी ऐसा देखने को मिला जब धीमी गति के गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से टीमों ने जीत दर्ज की। चेन्नई का सामना अब उस टीम से है जो लगातार अच्छे प्रदर्शन से आत्मविश्वास से ओतप्रोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की तरफ से दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा और एनरिच नॉर्ट्जे ने गेंदबाजी का जिम्मा बखूबी संभाला है। नोर्ट्जे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 156.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी। स्पिन विभाग में आर अश्विन और अक्षर पटेल ने प्रभावशाली गेंदबाजी की तो पिछले मैच में तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने आईपीएल में अपने पदार्पण को यादगार बनाया। दिल्ली की टीम हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर परेशान है जिनका पिछले मैच में कंधा चोटिल हो गया था। अय्यर बहुत अच्छी फार्म में हैं और उन्होंने टीम की अच्छी तरह से अगुवाई भी की है। अगर वह कल नहीं खेल पाते हैं तो दिल्ली को उनकी बल्लेबाजी और शांतचित नेतृत्व की कमी खलेगी। दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण पहले ही बाहर हैं। टीम को प्रतिभाशाली पृथ्वी शॉ और शिखर धवन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी। अय्यर के नहीं खेलने पर मध्यक्रम में अजिंक्य रहाणे और मार्कस स्टोइनिस की जिम्मेदारी भी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार हैं

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायडू, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिचेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम कुरेन, एन जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, ऋतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, पृथ्वी सॉव, शिमरोन हेटमेयर, कागिसो रबाडा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, संदीप लमिछाने, कीमो पॉल, डेनियल सैम्स, मोहित शर्मा, एनरिक नॉर्टर्जे, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), अवेश खान, तुषार देशपांडे, हर्षल पटेल, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed