फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Match prediction preview and predicted XI of Mumbai Indians vs Rajasthan Royals

IPL 2020: आज मजबूत मुंबई इंडियंस को टक्कर देने उतरेंगे राजस्थान के रॉयल्स

Tue, 06 Oct 2020 06:33 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 06 Oct 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Match prediction preview and predicted XI of Mumbai Indians vs Rajasthan Royals
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : सोशल मीडिया

शानदार फॉर्म में चल रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी कठिन चुनौती होगी और अपने अभियान को ढर्रे पर लाने के लिए वह अंतिम एकादश में बदलाव कर सकती है। शारजाह में बल्लेबाजों की मददगार पिच पर शानदार शुरूआत करने के बाद दुबई और अबु धाबी में रॉयल्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। पहले दो मैच वाले फॉर्म को वे दोहरा नहीं सके। दूसरी ओर मुंबई ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और छह अंक लेकर दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर रन औसत के आधार पर वे अंकतालिका में शीर्ष पर हैं। सुपर ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से मिली हार के बाद गत चैंपियन टीम ने शानदार वापसी करके किंग्स इलेवन पंजाब को 48 और सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराया। 

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

इस टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वह किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रही है और उसके सभी खिलाड़ियों ने समय पर योगदान दिया। कप्तान रोहित शर्मा भी जबरदस्त फॉर्म में हैं, जबकि क्विंटोन डीकॉक ने फार्म में वापसी की। कीरोन पोलार्ड अच्छा खेल रहे हैं जबकि ईशान किशन और हार्दिक पंड्या भी मैच विनर साबित हो रहे हैं। पिछले मैच में क्रुणाल पंड्या ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ड ने उम्दा खेल दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स

दूसरी ओर रॉयल्स को इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स की कमी बुरी तरह खली है जो पृथकवास पूरा करने के बाद 11 अक्तूबर के बाद ही उपलब्ध होंगे। जोस बटलर (तीन मैच में 47 रन) और जयदेव उनादकट (चार मैचों में एक विकेट) का खराब फॉर्म टीम को बुरी तरह खला है। युवा रियान पराग भी नहीं चल सके हैं। ऐसे में कप्तान स्टीव स्मिथ उन्हें बाहर रखकर यशस्वी जायसवाल को मौका दे सकते हैं। गेंदबाजी में उनादकट पावरप्ले या डैथ ओवरों में नहीं चल पा रहे हैं, जिससे टॉम करन और जोफ्रा आर्चर पर दबाव बढ गया है। स्मिथ इन हालात में वरूण आरोन या कार्तिक त्यागी को उतार सकते हैं।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैक्लीनागन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटोन डीकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, एंड्रयू टाई, कार्तिक त्यागी, स्टीव स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, महिपाल लोमरोर, ओसाने थॉमस, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल अनुज रावत, आकाश सिंह, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण आरोन, टॉम करन, रॉबिन उथप्पा, अनिरुद्ध जोशी, जोफ्रा आर्चर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed