{"_id":"5f753235c0cabb54b357d772","slug":"ipl-2020-lifestory-of-t-natrajan-know-everything-about-sunrisers-hyderabad-pacer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को चिकन बेचने से नहीं रोक पाए यार्कर किंग नटराजन, गेंदबाजी के मुरीद हुए ब्रेट ली और सहवाग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मां को चिकन बेचने से नहीं रोक पाए यार्कर किंग नटराजन, गेंदबाजी के मुरीद हुए ब्रेट ली और सहवाग
Thu, 01 Oct 2020 07:04 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 01 Oct 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
नटराजन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी खूबसूरत यार्कर के कारण क्रिकेट में विशेष छाप छोड़ने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने अपने परिवार के लिए वह सब कुछ किया जो वह कर सकते थे। लेकिन मां को सड़क किनारे चिकन बेचना छोड़ने से नहीं मना पाए।
विज्ञापन
नटराजन के मेंटर जयप्रकाश ने कहा कि इस तेज गेंदबाज की मां को लगता है कि जब उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी तब उनके इस काम से परिवार को बहुत मदद मिली थी। इस दौरान उन्होंने माता-पिता के लिए घर बनाया। बहनों की पढ़ाई की व्यवस्था की, तमिलनाडु के सलेम जिला स्थित अपने गांव चिन्नापामपट्टी में अकादमी शुरू की और अपने साथियों को खेल नहीं छोड़ने के लिए प्रेरित किया। यह सब उन्होंने तमिलनाडु की गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारियों को संभालते हुए किया।
विज्ञापन
जयप्रकाश ने कहा, ‘मैं उसके प्रदर्शन से हैरान नहीं हूं। उसने कड़ी मेहनत की है। वह काफी परेशानियों से जूझते हुए आगे बढ़ा है। उसने चोट से उबरकर वापसी की और राज्य टीम में जगह बनाई। अब सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।’
विज्ञापन
बता दें कि नटराजन को पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने 2017 में तीन करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन वह अपने खेल से प्रभावित नहीं कर पाए थे। उन्हें 2018 में सनराइजर्स ने चुना था लेकिन उन्हें इस सत्र में जाकर अपना पहला मैच खेलने को मिला।