{"_id":"5fabe50221dd1358d6483108","slug":"ipl-2020-final-suryakumar-yadav-sacrifices-his-wicket-for-rohit-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: कप्तान रोहित के लिए अपना विकेट कुर्बान करने वाले सूर्यकुमार ने जीता दिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: कप्तान रोहित के लिए अपना विकेट कुर्बान करने वाले सूर्यकुमार ने जीता दिल
Wed, 11 Nov 2020 06:50 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 11 Nov 2020 06:50 PM IST
सार
सूर्यकुमार यादव की माने तो रोहित अच्छी फॉर्म में थे और पारी के सूत्रधार की भूमिका निभा रहे थे लिहाजा मुझे अपना विकेट गंवाने का दुख नहीं है।’
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग के खिताबी मुकाबले में रोहित ने 51 गेंद में 68 रन बनाए जिसकी मदद से मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया। रोहित ने पारी के बीच में असंभव सा एक रन लेने के लिये सूर्यकुमार को बुलाया लेकिन वह दूसरे छोर से मना करते रहे ।
विज्ञापन
आईपीएल फाइनल में अपनी गलती से सूर्यकुमार यादव के रन आउट होने पर खेद जताते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'मुझे उसके लिए अपना विकेट गंवा देना चाहिए था।’ रोहित हालांकि तब तक दूसरे छोर पर आ चुके थे लिहाजा सूर्य ने कप्तान के लिए अपना विकेट कुर्बान कर दिया।
विज्ञापन
रोहित ने कहा, ‘वह जिस फॉर्म में था, मुझे अपना विकेट बलिदान कर देना चाहिए था, उसने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अविश्वसनीय शॉट लगाए।’ वहीं सूर्य ने कहा कि उन्हें यकीन था कि रोहित टीम को जीत तक ले जाएंगे और उन्हें अपना विकेट गंवाने का कोई दुख नहीं है।
विज्ञापन