फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Everything virtual in the absence of audience, noisy arrangements made on the field

IPL 2020: दर्शकों की गैरमौजूदगी में सब कुछ वर्चुअल, मैदान पर शोर का यूं किया गया इंतजाम

Sun, 20 Sep 2020 06:31 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 20 Sep 2020 06:31 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Everything virtual in the absence of audience, noisy arrangements made on the field
आईपीएल 2020 - फोटो : Screengrab from twitter video

मुकाबला आईपीएल का हो और मैदान पर मनोरंजन का तड़का न हो। ऐसा सोचा नहीं जा सकता था, लेकिन कोरोना ने सब कुछ संभव कर डाला है। अबू धाबी के शेख अल जायद स्टेडियम पर चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम उद्घाटन मुकाबले के लिए उतरी तो चौकों-छक्कों पर डांस करने वाली चीयर लीडर्स नहीं थीं। किसी भी करारे प्रहार पर आसमां सिर पर उठा लेने वाले दर्शक भी नहीं थे। नजारा कुछ ऐसा लग रहा था मानों किसी मेट्रो शहर के स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी का मुकाबला हो रहा हो, जिससे दर्शक दूरी बनाकर रखते हैं। फर्क रंगीन कपड़ों का था। 

विज्ञापन


बिग स्क्रीन पर चीयर लीडर्स रहीं मौजूद
स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन और टेलीविजन पर रंगों का तड़का लगाने की कोई कसर नहीं छोड़ी गई। विकेट गिरने, चौके-छक्के पर दर्शकों के शोर का पूरा इंतजाम था। स्क्रीन पर ही डांस करती हुई चीयर लीडर्स भी मौजूद थीं। यही नहीं मैदान के बाहर वर्चुअल दर्शकों की भी व्यवस्था की गई थी। दुनियाभर के दर्शकों को वर्चुअल स्क्रीन पर जोड़कर रखा गया था। टेलीविजन और स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर इन दर्शकों को दिखाया जा रहा था, जिससे क्रिकेटरों को यह अहसास हो कि उन्हें दर्शक देख रहे हैं। किसी भी शॉट, विकेट पर इन दर्शकोंं की प्रतिक्रिया को भी दिखाया गया। टेलीविजन पर दर्शकों का नकली शोर कुछ ज्यादा ही था। यह प्रयोग फुटबॉल लीग और इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई शृंखला के बाद यहां भी आजमाया गया।
विज्ञापन


टॉस के दौरान भी दूरी
महेंद्र सिंह धोनी, और रोहित शर्मा जब टॉस के लिए आए तो दोनों ने मैच रेफरी मनु अय्यर के साथ काफी दूरी बना रखी थी। रोहित और धोनी ने एक दूसरे से मुट्ठी टकराकर अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लिश क्रिकेटरों को नहींं बिताना पड़ा अतिरिक्त एकांतवास
इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन को ड्वेन ब्रावो के स्थान पर सीएसके की टीम में शामिल किए जाने पर साफ हो गया कि विदेशी क्रिकेटरों को अतिरिक्त एकांतवास का समय नहीं गुजारना पड़ा। इन क्रिकेटरों को छह दिन की बजाय 36 दिन के एकांतवास की अनुमति प्रदान की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed