{"_id":"5f8469e38ebc3e9ba2052978","slug":"ipl-2020-delhi-capitals-player-ishant-sharma-out-from-ipl-2020-team-demands-replacement","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: इशांत शर्मा पूरे टूर्नामेंट से बाहर, दिल्ली कैपिटल्स ने की रिप्लेसमेंट की मांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: इशांत शर्मा पूरे टूर्नामेंट से बाहर, दिल्ली कैपिटल्स ने की रिप्लेसमेंट की मांग
Mon, 12 Oct 2020 08:06 PM IST
संजीव कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 12 Oct 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Ishant Sharma
- फोटो : ANI
अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पसलियों में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र से बाहर हो गए हैं। उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को यह जानकारी दी। इशांत मौजूदा सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के सात मैचों में से सिर्फ एक में खेला।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने बयान में कहा है कि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने सात अक्तूबर 2020 को टीम के ट्रेनिंग सत्र के दौरान गेंदबाजी करते हुए पसलियों में काफी दर्द महसूस किया। वहीं एएनआई से बात करते हुए सूत्र ने कहा कि इशांत के रिप्लेसमेंट के लिए आईपीएल जीसी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
अनुभवी तेज गेंदबाज मौजूदा सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के सात मैचों में से सिर्फ एक में ही खेल पाए। इशांत ने अबु धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार ओवर में उन्होंने 26 रन दिए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
विज्ञापन