फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बटलर ने चेन्नई के खिलाफ खेली तूफानी पारी, फिर धोनी से मिले खास गिफ्ट पर हुए गदगद

Tue, 20 Oct 2020 05:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 20 Oct 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
ipl 2020: CSK vs RR: Jos Buttler played a stormy inning against Chennai, then received a special gift from Dhoni
बटलर और धोनी - फोटो : Social Media

जोस बटलर के लिए आईपीएल में सोमवार का दिन बेहद खास बन गया। राजस्थान के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सबसे पहले चेन्नई के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली। इसके बाद उन्हें उनके पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से खास गिफ्ट मिला। 

ipl 2020: CSK vs RR: Jos Buttler played a stormy inning against Chennai, then received a special gift from Dhoni
जोस बटलर - फोटो : twitter@rajasthanroyals

अबू धाबी में चेन्नई के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद बटलर धोनी की सात नंबर की सीएसके की जर्सी के साथ दिखे। अपने आदर्श और हीरो से मिले इस गिफ्ट के मिलने पर बटलर के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।  




बता दें कि इंग्लैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल ही में बताया था कि धोनी उनके आदर्श हैं और वे उनकी तरह ही बनना चाहते हैं। बटलर ने धोनी को  बेहतरीन खिलाड़ी और शानदार इंसान बताया था। उन्होंने कहा था कि वे धोनी की तरह ही दबाव में भी शांत होकर खेलना चाहते हैं और टीम के लिए मैच जिताऊ पारियां खेलना चाहते हैं।
ipl 2020: CSK vs RR: Jos Buttler played a stormy inning against Chennai, then received a special gift from Dhoni
jos buttler

बात करें बटलर के बल्लेबाजी की तो उन्होंने चेन्नई के खिलाफ अहम मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ मैच में मात्र 48 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे बटलर ने इस सीजन का अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया। उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर 98 रनों की अटूट साझेदारी भी निभाई। जोस बटलर को उनकी नाबाद 70 रन की पारी के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2020: CSK vs RR: Jos Buttler played a stormy inning against Chennai, then received a special gift from Dhoni
बटलर - फोटो : Social media

बटलर ने कहा, ‘हमने पिछले दो मैच अपने हाथ से जाने दिए थे इसलिए आज जीतना अच्छा लगा। मैं पिछले मैच की तुलना में क्रीज पर अधिक सहज महसूस कर रहा था। यह बहुत अच्छा अहसास है। टी-20 क्रिकेट में खराब फार्म के लिए आप खुद जिम्मेदार होते हो क्योंकि आप बहुत अधिक गेंदों का सामना नहीं करते हो। आप को स्वयं पर विश्वास करना होता है।’ बल्लेबाजी क्रम में पांचवें नंबर पर उतरने के बारे में उन्होंने कहा, ‘अगर हम जीत रहे हैं तो यह अच्छा है। टीम मुझे जिस भी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे मैं उसमें खुश हूं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed