फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Chris Gayle is playing first match of this season, playing XI of KXIP and RCB

IPL 2020: इंतजार खत्म, आज क्रिस गेल खेल रहे मैच, रेगिस्तान में आएगा रनों का बवंडर

Thu, 15 Oct 2020 07:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 15 Oct 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Chris Gayle is playing first match of this season, playing XI of KXIP and RCB
क्रिस गेल - फोटो : @KXIPSaddaFC

अब तक ऑलराउंड खेल दिखाने में नाकाम रहा किंग्स इलेवन पंजाब विस्फोटक क्रिस गेल के सहारे जीत की राह पर लौटा चाहता है। राहुल की किंग्स इलेवन का सामना विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है। शारजाह में हो रहे इस मुकाबले में आरसीबी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। दोनों ही टीम नई रणनीति के साथ उतरी है, क्योंकि किंग्स इलेवन ने अब तक कुछ करीबी मैच गंवाए हैं, उसने जो सात मैचों में से छह हारे हैं और सिर्फ एक जीत दर्ज की है। दूसरी ओर सात में पांच मैच जीतकर बैंगलोर अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है।

विज्ञापन


विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग XI

बैंगलोर की टीम इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही है। वो अपने पिछले दोनों मुकाबले जीत चुकी है, ऐसे में टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा आरोन फिंच और देवदत्त पडीक्कल ही संभालेंगे। विराट कोहली, एबी डीविलियर्स मध्यक्रम को मजबूती देंगे, इसके बाद वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और क्रिस मॉरिस को गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाना होगा। गेंदबाजी में नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, इसुरु उडाना, मोहम्मद सिराज हैं।

  • बल्लेबाज: आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली
  • विकेटकीपर: एबी डीविलियर्स
  • ऑलराउंडर: वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और क्रिस मॉरिस 
  • गेंदबाज: नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, इसुरु उडाना, मोहम्मद सिराज

किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग XI

लगातार पांच हार से हताश और अंकतालिका में आखिरी पायदान पर चल रही पंजाब ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल इस सीजन का अपना पहला मैच खेलने को तैयार हैं। मैच से पहले उन्होंने कहा कि, 'मेरे ऊपर कोई प्रेशर नहीं है, मैं फैंस के लिए खेलूंगा, बेंच पर बैठने का बुरा लग रहा था, लेकिन वो टीम की मांग थी। पिछले सीजन के 13 मैच में 40.83 की औसत से 490 रन बना चुके गेल की जगह अफगानी स्पिनर मुजीब-उर-रहमान को बाहर किया गया है। मंदीप सिंह घायल हो गए तो उनके स्थान पर दीपक हुड्डा को मौका मिला है। प्रभसिमरन सिंह के स्थान पर स्पिनर मुरुगन अश्विन की टीम में एंट्री हुई है।

  • बल्लेबाज: क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, दीपक हुड्डा
  • विकेटकीपर: निकोलस पूरन
  • ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल
  • गेंदबाज: क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed