{"_id":"5f4de7a28ebc3e537524731e","slug":"ipl-2020-chennai-super-kings-welcome-faf-du-plessis-and-lungi-ngidi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई सुपर किंग्स के लिए राहत भरी खबर, टीम से जुड़ा यह दिग्गज खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए राहत भरी खबर, टीम से जुड़ा यह दिग्गज खिलाड़ी
Tue, 01 Sep 2020 11:48 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
फाफ डुप्लेसिस-लुंगी एनगिडी
- फोटो : ट्विटर-CSK
पिछले कुछ दिनों से मुश्किलों से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब राहत भरी खबर आई है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस टीम से जुड़ने के लिए यूएई पहुंच चुके हैं और उनके साथ लुंगी एनगिडी भी हैं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर फाफ डुप्लेसिस, लुंगी एनगिडी और कैगिसो रबाडा 19 सितंबर से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए मंगलवार को तड़के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। कोविड-19 महामारी के कारण 13वां आईपीएल दुबई, अबुधाबी और शारजाह में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डुप्लेसिस और तेज गेंदबाज एनगिडी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में हैं, जबकि रबाडा दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े हैं। इन दोनों फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तीनों खिलाड़ियों की तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
तीनों खिलाड़ियों को छह दिन तक पृथकवास पर रहना होगा। उनके पहले, तीसरे और छठे दिन परीक्षण किए जाएंगे और इन तीनों में नेगेटिव आने पर वे अभ्यास शुरू कर सकते हैं। भारत के सभी खिलाड़ी पहले ही यूएई पहुंच चुके थे और उन्होंने छह दिन के पृथकवास की अवधि भी पूरी कर ली है जो बीसीसीआई की मानक संचालन प्रक्रिया का हिस्सा है।
चेन्नई की टीम को छोड़कर बाकी टीमों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम के 13 सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो खिलाड़ी भी शामिल हैं।