{"_id":"5f4660048ebc3ea9cb3ff47b","slug":"ipl-2020-bcci-appoints-vps-healthcare-as-official-testing-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: करीब तीन माह में 20 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट होंगे, यह कंपनी संभालेगी पूरा जिम्मा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: करीब तीन माह में 20 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट होंगे, यह कंपनी संभालेगी पूरा जिम्मा
Wed, 26 Aug 2020 06:43 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 26 Aug 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने वीपीएस हेल्थकेयर को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान कोविड-19 जांच के लिए आधिकारिक परीक्षण एजेंसी नियुक्त किया है। करीब तीन महीनों में 20 हजार से ज्यादा कोविड-19 परीक्षण किए जाएंगे। कंपनी द्वारा भेजी गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन 20 हजार परीक्षण में, ‘सभी खिलाड़ी, फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ, बीसीसीआई अधिकारी और आईपीएल से जुड़े हितधारक शामिल होंगे।’
विज्ञापन
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘हम टूर्नामेंट के आयोजन के लिए जरूरी चिकित्सा की अन्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए भी बीसीसीआई से बातचीत कर रहे हैं।’ टीमों के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों का ‘बायो-बबल’ में प्रवेश करने पर पहले, तीसरे और छठे दिन परीक्षण किया जा रहा है। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और अन्य का प्रत्येक पांचवें दिन कोविड-19 परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन