फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2019: Live scorecard of Sunrisers Hyderabad vs Royal Challenger Bangalore

IPL 2019: बैंगलोर की शर्मनाक हार, 118 रन के विशाल अंतर से हैदराबाद ने दी मात

Sun, 31 Mar 2019 07:48 PM IST
विवेक शुक्ला स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: विवेक शुक्ला Updated Sun, 31 Mar 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Live scorecard of Sunrisers Hyderabad vs Royal Challenger Bangalore

सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (56 गेंदों में 114 रन) और डेविड वॉर्नर (55 गेंदों में 100 रन) के शतकों के बूते हैदराबाद ने इंडियन टी-20 लीग के 11वें मुकाबले में बैंगलोर को 118 रन के विशाल अंतर से हराया। हैदराबाद के 231/2 के जवाब में बैंगलोर की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर समय नहीं गुजार सका।

विज्ञापन

 


हैदराबाद की यह तीन मैच में दूसरी जीत है। कोलकाता से उसे हार मिली तो राजस्थान को हैदराबाद ने हार का स्वाद चखाया था। दूसरी ओर यह बैंगलोर की हैट्रिक हार है। बैंगलोर पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ 70 रन पर आउट हो गई था जबकि मुंबई के खिलाफ वह 187 रन का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही थी।

विज्ञापन


विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर को मोहम्मद नबी ने पारी के दूसरे ओवर में तगड़ा झटका दिया। आखिरी गेंद पर उन्होंने पार्थिव पटेल (11) को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी को तगड़ा झटका दिया। अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर नबी ने शिमरोन हेटमायर (9) को स्टंपिंग आउट कराया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर नबी ने एबी डीविलियर्स (1) को क्लीन बोल्ड करके आरसीबी खेमे की चिंता बढ़ा दी। टीम इन झटकों से उबरी ही नहीं थी कि तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने सातवें ओवर में बैंगलोर को दो करारे झटके दिए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर कप्तान विराट कोहली (3) को शॉर्ट कवर्स में वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने अगली गेंद पर मोइन अली (2) को रनआउट किया। इसके बाद नबी ने शिवम दुबे (5) को लांग ऑन पर दीपक हूडा के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी का छठा विकेट गिराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


वॉर्नर-बेयरस्टो का तूफान
 

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के लिए दोनों ही बल्लेबाजों ने 185 रन की साझेदारी की। यह लगातार तीसरा मैच था जब वॉर्नर और बेयरस्टो ने हैदराबाद के लिए शतकीय साझेदारी की हो। वॉर्नर और बेयरस्टो पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में लगातार 3 बार शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके पहले कोलकाता के खिलाफ दोनों के बीच 118 रन, राजस्थान के खिलाफ 110 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।


पिछले साल आईपीएल से बैन होने वाले डेविड वॉर्नर ने इस आईपीएल में लगातार तीसरा अर्धशतक लगाने का कारनामा किया, यही नहीं वॉर्नर आईपीएल में 10 शतकीय साझेदारी में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने क्रिस गेल (9) को पछाड़ दिया है।

बैंगलोर को 17वें ओवर में पहली कामयाबी मिली। जॉनी बेयरस्टो 56 गेंद में 12 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 114 रन की पारी खेलने के बाद युजवेंद्र चहल का शिकार बने। हैदराबाद का यह झटका 185 रन के स्कोर पर मिला।

नए बल्लेबाज के तौर पर आए विजय शंकर तीन गेंदों में 9 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद आखिरी ओवर में डेविड वॉर्नर ने अपना भी शतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 54 गेंद में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद ली। इससे पहले वॉर्नर आईपीएल में तीन शतक लगा चुके थे। आईपीएल के पिछले सीजन में वे प्रतिबंध की वजह से नहीं खेल पाए थे।

प्लेइंग XI इस प्रकार है:

आज दोनों ही टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। नियमित कप्तान केन विलियमसन की जगह मोहम्मद नबी को टीम में शामिल किया गया है। कप्तानी भुवनेश्वर कुमार संभाल रहे हैं। शहबाज नदीम की जगह दीपक हूडा टीम में होंगे। दूसरी ओर बैंगलोर ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की जगह 17 वर्षीय प्रयास रे बर्मन को टीम में शामिल किया है।

हैदराबाद: डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), विजय शंकर, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), राशिद खान, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा

बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मोइन अली, एबी डिविलियर्स, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रयास रे बर्मन, युजवेंद्र चहल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed