{"_id":"5ccbec9cbdec22071f56b10d","slug":"ipl-2019-kagiso-rabada-to-miss-remainder-of-tournament-as-a-decide-to-call-him-back","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्लेऑफ से ठीक पहले दिल्ली के लिए बुरी खबर, कागिसो रबाडा चोटिल होकर IPL से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्लेऑफ से ठीक पहले दिल्ली के लिए बुरी खबर, कागिसो रबाडा चोटिल होकर IPL से बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 03 May 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कागिसो रबाडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IPL प्लेऑफ से ठीक पहले दिल्ली को करारा झटका लगा है। टीम की पेस ब्रिगेड की जान रबाड पीठ दर्द के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 30 मई से शुरू होने जा रहे विश्व कप से ठीक पहले रबाडा की यह चोट दक्षिण अफ्रीकी टीम को भी परेशान करेगी।
2 of 6
कागिसो रबाडा
दरअसल, रबाडा पीठ दर्द की समस्या से लगातार जूझ रहे थे। रबाडा के स्कैन की रिपोर्ट सीएसए (क्रिकेट साउथ अफ्रीका) को भेजी गई थी, जिसके बाद इस सीजन में बचे बाकी मैचों में खेलने का फैसला सीएसए को ही लेना था इसलिए दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप से पहले एहतियात बरतते हुए चोटिल कागिसो रबाडा को वापस बुलाने का फैसला किया है।
दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले ही अब शीर्ष तेज गेंदबाजों की चोट से जूझ रही है। डेल स्टेन IPL के इस सीजन में महज दो मैच खेलकर ही भी चोटिल हो गए। लुंगी एनगिडी भी अपनी चोट से जूझ रहे हैं तो एक और तेज एनरिच नोर्तजे भी चोटिल होकर IPL से बाहर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कागिसो रबाडा
- फोटो : पीटीआई
तेईस वर्षीय रबाडा ने इस सत्र में 12 मैचों में 25 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए टूर्नामेंट के इस चरण में दिल्ली को छोड़कर जाना बहुत मुश्किल है।’ उन्होंने साथ ही कहा, ‘लेकिन विश्व कप में अब एक महीने से भी कम समय बचा है, इस संबंध में मेरे लिए मिलकर फैसला लिया गया है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ यह मेरे लिए शानदार सत्र रहा है और मेरा सचमुच मानना है कि हमारी टीम ट्राफी जीत सकती है।’
विज्ञापन
5 of 6
कागिसो रबाडा
- फोटो : पीटीआई
चेन्नई के खिलाफ बुधवार को खेले गए मैच में दिल्ली को रबाडा की काफी कमी खली थी, जिसमें उन्हें 80 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। यह सत्र में पहला मैच था जिसमें रबाडा नहीं खेले थे। रबाडा इस सीजन के 12 मुकाबलों में 25 विकेट चटकाकर पर्पल कैप कब्जाए हुए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।