{"_id":"5c1928cfbdec2256ce080ef5","slug":"ipl-2019-auction-yuvraj-singh-will-play-for-mumbai-indians-next-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो साल पहले 16 करोड़ में बिकने वाले युवराज सिंह को इस बार बमुश्किल से मिला खरीदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दो साल पहले 16 करोड़ में बिकने वाले युवराज सिंह को इस बार बमुश्किल से मिला खरीदार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 19 Dec 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी समय दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर कहलाए जाने वाले युवराज सिंह मौजूदा दौर में बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। आईपीएल के 2019 के लिए मंगलवार को जयपुर में हुई नीलामी में उन्हें बड़ी मुश्किल से कोई खरीदार मिल पाया।
2 of 5
पहले राउंड में इस खब्बू बल्लेबाज पर किसी टीम ने दांव लगाना उचित नहीं समझा, लेकिन दूसरे दौर में मुंबई इंडियंस ने उन्हें उनके बेस प्राइज 1 करोड़ में अपने साथ किया। पिछले साल युवी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में शामिल थे। प्रीति जिंटा की इस फ्रेंचाइजी ने युवराज को ट्रांसफर विंडो के दौरान अपनी टीम से रिलीज कर दिया था।
3 of 5
इसके बाद उनका नाम आईपीएल 2019 के खिलाड़ियों की नीलामी वाली लिस्ट में शामिल किया गया था। युवराज सिंह ने इस बार अपनी बेस प्राइस दो करोड़ से घटाकर एक करोड़ रुपए रखी थी। साल 2011 में भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले युवराज सिंह का करियर ढलान पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ज्यादा पुरानी बात नहीं है, तीन साल पहले ही यानि साल 2015 में युवराज सिंह को आईपीएल नीलामी में 16 करोड़ में खरीदा गया था। जबकि 2018 में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था।
विज्ञापन
5 of 5
इस साल 30 मई से आईसीसी का वनडे विश्व कप खेला जाना है, इसलिए आईपीएल जल्दी हो सकता है। अभी इसके लिए कोई तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है मार्च के आखिरी हफ्ते में आईपीएल शुरू हो सकता है। फाइनल मई के दूसरे हफ्ते में खेला जा सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।