फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट के साथ आए सिद्धार्थ माल्या, कुत्ते से की ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की तुलना

Tue, 18 Dec 2018 09:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 18 Dec 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
siddharth mallya support virat kohli after fight with tim paine at perth
siddharth mallya

पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बीच मैदान पर कहा-सुनी के बाद इस मामले में विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या कूद गए हैं। सिद्धार्थ माल्या ने टिम पेन पर तंज कसते हुए उनकी आलोचना की है।

siddharth mallya support virat kohli after fight with tim paine at perth

गौरतलब है कि कप्तान कोहली से कहा-सुनी होने के बाद टिम पेन ने इसकी शिकायत भारतीय ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय से की थी। टिम ने मुरली विजय से कहा था कि मैं जानता हूं वह आपके कप्तान हैं, लेकिन क्या वह एक अच्छे इंसान भी हैं?

siddharth mallya support virat kohli after fight with tim paine at perth

भारतीय फैंस को टिम पेन की यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। भारतीय फैंस के अलावा सिद्धार्थ माल्या ने भी जमकर अपनी भड़ास निकाली। सिद्धार्थ माल्या ने अपने ट्वीट में लिखा, 'टिम पेन की ये चैट क्रिकेट स्लेजिंग के इतिहास में सबसे बेकार चैट है। मेरा कुत्ता इससे बेहतर कर सकता है।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
siddharth mallya support virat kohli after fight with tim paine at perth

पर्थ टेस्ट के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 140 रन पर समेटते हुए मैच 146 रन से जीत लिया। पेन की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम की ये पहली जीत है। इसी के साथ चार मैचों की यह टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed