फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: The story behind Washington Sundar’s name

क्या है आईपीएल के सबसे युवा 'मैन ऑफ द मैच' के नाम के पीछे का राज

Thu, 18 May 2017 02:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 18 May 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017: The story behind Washington Sundar’s name
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : IPL official web
राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर ने आईपीएल-10 के क्वालिफायर-1 में टीम के लिए कमाल की गेंदबाजी की। उनके इस कमाल के चलते उन्हें 'मैन ऑप द मैच' चुना गया। इसी के साथ वो यह सम्मान पाने वाले आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, सुंदर न ही कोई अबूझ पहली बने हुए हैं और न ही बहुत ज्यादा ही गेंद को टर्न कराते हैं।
विज्ञापन


इस खिलाड़ी के बारे में सबसे ज्यादा दिलचस्प चीज है इसका नाम - वॉशिंगटन। कुछ लोगों का कहना है कि उनका अमेरिका से कोई नाता है या उनके पिता इस शहर के मुरीद हैं। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हैं। वॉशिंगटन सुंदर के पिता एम. सुंदर ने एक अखबार से बातचीत करते हुए इस राज से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा, "मैं एक हिंदू परिवार से आता हूँ। मेरे घर से कुछ ही दूरी पर पूर्व फौजी रहा करते थे, जिन्हें क्रिकेट का बेहद शौक था। वो हमारा खेल देखने के लिए मरीना ग्राउंड में आया करते थे।"
विज्ञापन

यह है 'वॉशिंगटन' का जन्म नाम

IPL 2017: The story behind Washington Sundar’s name
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : IPL official web
एम. सुंदर ने कहा कि उन्हीं पूर्व सैन्य अधिकारी के नाम पर उन्होंने अपने बेटे का नाम रखा। उनका नाम था पीडी वॉशिंगटन और इसी वजह से उन्होंने अपने बेटे का नाम वॉशिंगटन रखा। उन्होंने कहा कि बचपन वो काफी गरीब थे। इस दौरान वे ही उनके लिए स्कूल के कपड़े, किताबें लाते थे। उनकी फीस भी पीडी वॉशिंगटन ही भरते थे। एम. सुंदर ने कहा कि दोनों के बीच काफी गहरा रिश्ता था। जब उनका चयन रणजी संभावितों में हुआ, तो वे सबसे खुश इंसान थे।

इसके बाद एम. सुंदर ने कहा कि उनकी पत्नी को डिलेवरी के टाइम का दिक्कतें हुईं, मगर शिशु बच गया। उन्होंने कहा, "हिंदू रिवाज के अनुसार मैनें उसके कान में भगवान का नाम 'श्रीनिवासन' कहा, मगर बाद में मैंने तय किया कि अपने बेटे का नाम वॉशिंगटन ही रखूंगा। यह उस शख्स की याद में है, जिन्होंने मेरे लिए काफी कुछ किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed