{"_id":"591b03804f1c1bfc71f22ff2","slug":"ipl-2017-says-virender-sehwag-says-it-s-high-time-we-have-a-women-s-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहवाग की सलाह, आईपीएल में हो ये बड़ा बदलाव ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सहवाग की सलाह, आईपीएल में हो ये बड़ा बदलाव
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 18 May 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और किंग्स इलेवन पंजाब के कोच वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल को ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग बिग बैश की राह पर चलने की सलाह दी है। सहवाग ने ट्वीट कर कहा, मुझे लगता है कि महिलाओं के आईपीएल की शुरुआत करने का यह सबसे अच्छा समय है। जैसा कि ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश में है। आशा करता हूं कि बीसीसीआई यह तोहफा जल्दी देगी।
हालांकि सहवाग पहले व्यक्ति नहीं है जिसने महिलाओं के आईपीएल की शुरुआत की वकालत की है। इसस पहले भारत की पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान सांता रंगास्वामी कह चुकी हैं कि महिला आईपीएल की शुरुआत होनी चाहिए। द हिंदू अखबार को दिए इंटरव्यू में रंगास्वामी ने कहा था कि महिला आईपीएल की शुरुआत होनी चाहिए, महिला क्रिकेट का दायरा बढ़ गया है। हमारे पास पर्याप्त संख्या में महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह भी कहा, भारत को यह पहल 10 साल पहले ही करनी चाहिए थी। यह एक ऐसा कॉन्सेप्ट है जिसमें इंटरटेन्मेंट, ग्लैमर, नाम, शोहरत और पैसे ने इसे बेहद आकर्षक बना दिया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने 2015-16 में बिग-बैश की महिला लीग की शुरुआत की थी। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट कप्तान मेग लेनिंग ने भी महिला आईपीएल का समर्थन किया है उन्होंने कहा कि जो असर बिग बैश महिला लीग के शुरु होने पर पड़ा है कुछ वैसा ही प्रभाव आईपीएल से भी पड़ेगा।
विज्ञापन
I think it's high time we have a Women's IPL ,just like they have Big Bash for women in Australia. Hope @BCCI gives this gift quickly. https://t.co/KODnb1WgHt
— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 16, 2017विज्ञापन