फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: match no 46 Preview Royal Challengers Bangalore Vs Kolkata Knight Riders in Bangalore

IPL 10: हर हाल में जीतना चाहेगी KKR, प्रतिष्ठा बचाने को उतरेगी 'विराट' सेना

Sun, 07 May 2017 03:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 07 May 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017: match no 46 Preview Royal Challengers Bangalore Vs Kolkata Knight Riders in Bangalore
विराट कोहली और गौतम गंभीर

पिछले दो मैचों से हार का सामना कर रही कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम जीत की राह पर लौटने को बेताब है। रविवार को उसकी टक्कर सबसे निचले पायदान पर चल रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगी।

विज्ञापन


केकेआर को पिछले मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। केकेआर को प्लेऑफ में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए अपने शेष तीन मैचों में दो जीत की जरूरत है।दो बार की चैंपियन कोलकाता 11 मैचों में 14 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मुकाबले में केकेआर ने 82 रन से जीत हासिल की थी। इस मैच में आरसीबी आईपीएल इतिहास के सबसे कम स्कोर 49 पर आउट हो गई थी। गौतम गंभीर की टीम एक बार फिर वैसा ही प्रदर्शन करना चाहेगी। अगले दो मैचों में केकेआर को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस से खेलना है। पंजाब की टीम ने शुक्रवार को आरसीबी को 19 रन से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केकेआर की टीम अब तक शीर्ष स्तर पर सुनील नारायण को आजमाती रही है जो कभी चलते हैं तो कभी बिल्कुल नहीं चलते। नारायण नहीं चलते तो कप्तान गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा दायित्व संभाल लेते हैं लेकिन ये भी न चलें तो मध्यक्रम पर जिम्मेदारी बढ़ जाती है जहां यूसुफ पठान और मनीष पांडे हैं।

बल्लेबाजों ने किया है आरसीबी को निराश 

IPL 2017: match no 46 Preview Royal Challengers Bangalore Vs Kolkata Knight Riders in Bangalore
विराट कोहली

दूसरी ओर आरसीबी जोकि इस साल बिल्कुल फ्लॉप रही है। इस साल विराट की टीम चार बार ऑलआउट हुई है। बारह मैचों में टीम के सिर्फ पांच अंक हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शुक्रवार को भी टीम को निराशाजनक ढंग से हार का सामना करना पड़ा। अब यह कप्तान विराट कोहली के लिए चुनौती है कि वो टीम को कैसे बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। टीम शेष बचे मैचों में जीत के साथ कुछ साख बचाना चाहेगी। आरसीबी पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है, ऐसे में टीम के पास खोने को कुछ नहीं है। कोहली कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। आरसीबी की बल्लेबाजी ने बेहद निराश किया है। क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स और विराट कोहली क्षमताओं के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। व्यक्तिगत प्रदर्शन हुए भी हैं तो भी एक टीम प्रयास नजर नहीं आया है। मनदीप सिंह और स्टुअर्ट बिन्नी ने भी टीम को निराश किया है। केवल लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (13 विकेट) और सैमुअल बद्री (09) विकेट ही संतोषजनक प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं।

 

आंकड़ों में कौन है किस पर भारी  

IPL 2017: match no 46 Preview Royal Challengers Bangalore Vs Kolkata Knight Riders in Bangalore
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL official web
दस सीजन में दोनों टीमों के बीच 19 बार भिडंत हो चुकी है। जिसमें से 9 बार आरसीबी और 10 बार केकेआर विजयी रही है। यदि बैंगलोर में खेले गए मैचों पर नजर डालें तो चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमें 7 बार भिड़ चुकी हैं जिसमें से 4 मैच में आरसीबी और 3 में केकेआर विजयी रही है। ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से मुकाबला बराबरी का होने की उम्मीद है। लेकिन दसवें सीजन में कोलकाता में खेल गए मैच में केकेआर के सामने बैंगलोर 131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए  केवल 49 रन पर ढेर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed