फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017 Match 14 Live Kolkata Knight Riders Vs Sunrisers Hyderabad

KKR vs SRH: 17 रन से जीता केकेआर, रॉबिन उथप्पा बने 'मैन ऑफ द मैच'

Sat, 15 Apr 2017 07:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sat, 15 Apr 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017 Match 14 Live Kolkata Knight Riders Vs Sunrisers Hyderabad
रॉबिन उथप्पा - फोटो : IPL
शनिवार को आईपीएल 10 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद को रन मात दी। 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। केकेआर के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। इसके साथ अपने घर में जीत का रिकॉर्ड कायम रखा। रॉबिन उथप्पा को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में 172 रन बनाए। रॉबिन उथप्पा ने 39 गेंद में 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। इसके अलावा मनीष पांडे ने 35 गेंद में 2 छक्कों और 3 चौकों के दम पर 46 रन जोड़े। इसके अलावा गंभीर ने 15 युसुफ पठान ने 21 रन का योगदान दिया। सनराइजर्स के लिए पर्पल कैपधारी भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे। भुवी ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा राशिद खान, आशीष नेहरा और बेन कटिंग को भी 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन


LIVE SCORECARD

173 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स स्पिन के दवाब को झेल नहीं पाई और एक के बाद एक वॉर्नर, धवन, ऑनरीकेज और युवराज के विकेट गंवाए। सनराइजर्स के लिए युवराज और वॉर्नर ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। इसके अलावा धवन ने 23, ऑनरीकेज और दीपक हूडा ने 13-13 रन बनाए। बेन कटिंग ने 15 रनों का योगदान दिया, मगर कोई भी बल्लेबाज टीम को जीत न दिला सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


केकेआर के लिए क्रिस वोक्स ने 4 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा युसुफ पठान, कुलदीप यादव, सुनील नरेन और ट्रेंट बोल्ट को भी 1-1 सफलता मिली। कोलकाता के स्पिनरों ने रन देने के मामले में खासी कंजूसी बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed