अब तक आईपीएल में मुंबई के पांड्या ब्रदर्स का ही सिक्का चलता था। मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या ने कई मौकों पर अपनी टीम को जीत दिलाई। अब भाइयों की एक और जोड़ी दुनिया के इस सबसे बड़े टी-20 टूर्नामेंट में छा जाने को तैयार है। नाम है पंजाब के सिंह ब्रदर्स...
आखिर कौन हैं प्रयास रे बर्मन, जिन्हें IPL 2019 नीलामी ने महज 16 साल में बनाया करोड़पति
बीते मंगलवार को खत्म हुई आईपीएल नीलामी में प्रभसिमरन और अनमोलप्रीत सिंह का जलवा देखने को मिला। यानी कि अब ये दोनों भाई अगले साल आईपीएल में दुनिया के स्टार क्रिकेटर्स के साथ खेलते नजर आएंगे। यह भाइयों की एकमात्र ऐसी जोड़ी रही जिसे इस नीलामी में खरीदा गया।
पटियाला से आने वाले चचेरे भाइयों की इस जोड़ी को दो अलग-अलग फ्रैंचाइजियों ने खरीदा। प्रभसिमरन सिंह जहां किंग्स इलेवन पंजाब से खेलेंगे तो उनके भाई अनमोलप्रीत सिंह मुंबई इंडियंस के लिए जी-जान लगाते नजर आएंगे।
लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह पर जब फ्रैंचाइजियों ने खुलकर बोली लगाई, तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आखिरकार 4.8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर किंग्स XI पंजाब (KXIP) प्रभसिमरन को अपने पाले में करने में कामयाब रही। वहीं उनके भाई अनमोलप्रीत सिंह को भी मुंबई इंडियंस ने 80 लाख रुपये में अपनी टीम के लिए चुना। अनमोल बैट्समैन हैं।
एक संयुक्त परिवार में साथ-साथ रहने वाले अनमोल और प्रभसिमरन के घर में खुशी का माहौल है। महज 18 वर्षीय युवा विकेटकीपर और आक्रामक बल्लेबाज प्रभसिमरन का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था और उन्हें आश्चर्यजनक ढंग से 24 गुना कीमत पर 4.80 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।