{"_id":"5903e20d4f1c1b0b71c0ff3a","slug":"ipl-10-rising-pune-superjoins-vs-royal-challengers-bangalore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 10: आरसीबी के सामने लाज बचाने की चुनौती, सुपरजायंट करेंगे मेजबानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 10: आरसीबी के सामने लाज बचाने की चुनौती, सुपरजायंट करेंगे मेजबानी
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
- फोटो : Pintrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-10 में बेहद खराब प्रदर्शन से गुजर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शनिवार को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले के लिए उतरेगी। आरसीबी अगर यह मैच हार गई तो टूर्नामेंट में आगे बढ़ना उसके लिए काफी मुश्किल होगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने नौ में से अब तक केवल दो मैच जीते हैं। इसमें से एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था और उसे एक अंक मिल गया था। पांच अंकों के साथ यह टीम अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
टीम कोहली की तुलना में पुणे की स्थिति काफी बेहतर है जिसने आठ मैचों में चार जीत से आठ अंक हासिल किए हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ को शनिवार के मैच से पहले खिलाड़ियों को गलतियों से सबक लेकर उतरने की ताकीद करनी होगी। आरसीबी के पास विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे बल्लेबाज हैं
विज्ञापन
दोनों ही टीमों के लिए बॉलिंग है समस्या
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर
- फोटो : IPL
दूसरी ओर पुणे के गेंदबाज बेन स्टोक्स (छह विकेट) और इमरान ताहिर (10 विकेट) लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। बल्लेबाजी में पुणे के ट्रंपकार्ड स्थानीय क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी रहे हैं जिन्होंने छह मैचों में 216 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 154.28 रहा। इसमें 24 चौके और आठ छक्के शामिल हैं।
सिर्फ स्मिथ (275 रन) ही उनसे ज्यादा रन बना सके हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 52 रन बनाए हैं। त्रिपाठी से टीम को अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। दूसरी ओर स्टोक्स पर भी अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा जिन्हें 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया।
संभावित अंतिम एकादश:
राइजिंग पुणे सुपरजायंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, महेंद्र सिंह धोनी, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, डैन क्रिस्टन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, इमरान ताहिर, वॉशिंगटन सुंदर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स, केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, सैमुअल बद्री, युवेंद्र चहल, अनिकेत चौधरी, टायमल मिल्स, हरप्रीत सिंह, विष्णु विनोद