फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Inzamam admits Ganguly was not out in 1999 Chennai Test

सौरव गांगुली को इंसाफ मिलने में 21 साल लग गए, दो दशक बाद इंजमाम-उल-हक ने तोड़ी चुप्पी

Sat, 21 Nov 2020 05:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 21 Nov 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Inzamam admits Ganguly was not out in 1999 Chennai Test
चेन्नई टेस्ट के दौरान सौरव और दाईं ओर इंजमाम - फोटो : सोशल मीडिया

1999 में खेले गए चेन्नई टेस्ट में पाकिस्तान ने भारत को 12 रन से मात दी थी। अब दो दशक से भी ज्यादा समय के बाद सौरव गांगुली के विवादित कैच पर इंजमाम-उल-हक ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से यू-ट्यूब में इंटरव्यू के दौरान इंजमाम ने उस सीरीज की यादें साझा की।

विज्ञापन


सकलेन मुश्ताक की गेंद पर सौरव गांगुली का वह कैच आज भी क्रिकेट इतिहास के सबसे विवादित फैसले के रूप में याद किया जाता है। उन दिनों कैमरा इतने अच्छे नहीं हुआ करते थे। न ही अंपायर के पास आज जैसी मदद उपलब्ध होती। बाद में करीब से रिप्ले देखने पर पता चलता है कि गेंद सिली प्वाइंट पर टप्पा खाई और फिर विकेटकीपर मोईन खान के दस्तानों में गई
विज्ञापन


यह भारत में इंजी का पहला मैच था। घटना को याद करते हुए उन्होंने बताया कि, 'दूसरी पारी में मेरी तबीयत ठीक नहीं थी और मेरी जगह अजहर ही फील्डिंग करने गया था। मैं उस समय मैदान में नहीं था। इसमें दो लोग शामिल थे। एक अजहर महमूद और दूसरा मोईन खान। बातों ही बातों में इंजमान ने मान लिया कि वह कैच संदेहास्पद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed