फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Injured Prithvi Shaw expressed his pain through cryptic Post, Arjun Tendulkar replied brother Stay strong

Prithvi Shaw: चोटिल पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द, अर्जुन तेंदुलकर बोले- भाई मजबूती से डंटे रहो

Sun, 20 Aug 2023 06:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 20 Aug 2023 06:57 PM IST
सार

अर्जुन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ बचपन के दोस्त हैं। दोनों साथ में अंडर-14 क्रिकेट भी खेले हैं। हालांकि, पृथ्वी काफी आगे निकल गए और भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं। वहीं, अर्जुन ने भी इस साल आईपीएल में अपना जलवा दिखाया। 
 

विज्ञापन
Injured Prithvi Shaw expressed his pain through cryptic Post, Arjun Tendulkar replied brother Stay strong
पृथ्वी शॉ और अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर परेशानी में फंस गए हैं। आईपीएल 2023 में खराब फॉर्म के बाद उन्होंने काउंटी क्रिकेट का रुख किया था और दो पारियों में लगातार शतक लगाए थे। इसमें एक दोहरा शतक भी शामिल था। हालांकि, फॉर्म में वापसी के बाद शॉ एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। उनके घुटने में चोट लगी है और वह मैदान से बाहर हो चुके हैं। इस बीच उन्होंने अपनी फोटो के साथ एक सांकेतिक बात लिखी है, जो उनके करीबियों और वरिष्ठ खिलाड़ियों पर कटाक्ष करती हैं। 
विज्ञापन




शॉ ने अपने चोटिल घुटने के साथ लिखा 'जब आप जिंदगी में आगे बढ़ते हैं तो लोग हाथ देते हैं, और जब आप नीचे गिरते हैं तो हमेशा साथ छोड़ देते हैं।' वहीं, अर्जुन तेंदुलकर ने पृथ्वी शॉ के साथ दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा "मजबूती के साथ डंटे रहो दोस्त, तुम्हारे जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।" अर्जुन ने जो दो तस्वीरें शेयर की, उनमें एक दोनों खिलाड़ियों के बचपन की है और दूसरी हाल फिलहाल की है।
विज्ञापन




शॉ ने नॉर्थहेम्पटनशायर के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया और समरसेट के खिलाफ 244 रन बनाए। हालांकि, मैच के तुरंत बाद उन्हें चोट लग गई और रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें पूरी तरह से वापसी करने के लिए कम से कम दो महीने की आवश्यकता होगी। चोटिल होने से पहले वह डरहम के खिलाफ भी अपनी टीम के लिए शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में से एक थे। उन्होंने 13 अगस्त को उस मैच में 76 गेंदों में नाबाद 125 रन बनाए थे और नॉर्थम्पटनशायर को छह विकेट से जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉर्थम्पटनशायर ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, "डरहम के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते समय पृथ्वी के घुटने में चोट लग गई और आज सुबह प्राप्त स्कैन रिपोर्ट से पता चला है कि चोट शुरुआत में उम्मीद से ज्यादा खराब है।"


23 वर्षीय शॉ ने वन-डे कप 2023 में चार पारियों में 429 रन बनाकर अच्छी छाप छोड़ी। इसमें नौ अगस्त को समरसेट के खिलाफ 153 गेंदों में 244 रन की विशाल पारी शामिल थी, जिससे नॉर्थेंट्स को 87 रन से जीत मिली। नॉर्थम्प्टनशायर के मुख्य कोच जॉन सैडलर ने कहा कि शॉ जैसे खिलाड़ी को छोड़ना बहुत बड़ी निराशा है। सैडलर ने कहा, "अपने छोटे से कार्यकाल में पृथ्वी ने एक क्लब के रूप में हम पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है। यह बहुत दुख की बात है कि वह इस प्रतियोगिता के शेष भाग के लिए हमारे साथ नहीं रहेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed