{"_id":"3e359e4501f3cc0e0492aea0e5e0c9a0","slug":"injured-lendl-simmons-ruled-out-of-odi-series-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वनडे सीरीज के बीच में ही विंडीज टीम के लिए बुरी खबर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वनडे सीरीज के बीच में ही विंडीज टीम के लिए बुरी खबर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 14 Oct 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में बराबरी पर चल रहे वेस्टइंडीज टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है। कैरेबियाई टीम के एक शीर्ष बल्लेबाज को चोट के कारण दौरा ही बीच में छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा है।
विंडीज टीम का प्रदर्शन इस सीरीज में बेहद शानदार रहा है, लेकिन उसके स्टार खिलाड़ियों का चोटिल होने का सिलसिला जारी है। विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को चोटिल होने के कारण टीम में शामिल ही नहीं किया गया था। इसके बाद 'रहस्यमयी' गेंदबाज सुनील नारायन को उनकी संदिग्ध गेंदबाजी शैली के कारण भारत में हुए चैंपियंस लीग टी-20 के फाइनल से पहले टूर्नामेंट में भाग लेने पर बैन लगा दिया गया, जिस कारण टीम प्रबंधन ने उन्हें आनन-फानन में टीम से बाहर कर स्वदेश भेज दिया।
अब जब कैरेबियाई टीम बेहतर खेल दिखा रही है तो उसे लिडंल सिमंस का साथ छोड़ना पड़ रहा है। सिमंस पीठ की दर्द के कारण शेष दौरे से बाहर हो गए हैं।

चौथा वनडे मुकाबला शुक्रवार को
कैरेबियाई बल्लेबाज लिंडल सिमंस के चोटिल होने की बात वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने मान ली है। चोटिल होने के कारण स्वदेश लौटने को मजबूर हुए सिमंस त्रिनिदाद एंड टोबैगो की सुधार के लिए प्रयास करेंगे।
बोर्ड ने ट्विट करके बताया कि चोटिल सिमंस की जगह अभी किसी खिलाड़ी को चुना नहीं गया है। लेकिन जल्द ही उनकी जगह एक खिलाड़ी को रखा जाएगा। हालांकि सिमंस को सीरीज के शुरुआती दोनों वनडे मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन दोनों अभ्यास मैच में खेल चुके थे।
तूफान 'हुदहुद' के कारण विखाशापट्टनम में खेले जाने वाला तीसरा वनडे रद कर दिया गया जिस कारण अब नए खिलाड़ी को बुलाने के लिए कैरेबियाई टीम प्रबंधन के पास ज्यादा समय है। सीरीज का चौथा वनडे मैच शुक्रवार को धर्मशाला में खेला जाएगा।