फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Injured Imam-ul-Haq ruled out of 2nd Test against New Zealand

NZvsPAK: पाकिस्तान टीम को लगा एक और झटका, इमाम उल हक दूसरे टेस्ट से बाहर

Sat, 26 Dec 2020 06:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 26 Dec 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Injured Imam-ul-Haq ruled out of 2nd Test against New Zealand
इमाम उल हक - फोटो : social media

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बता दें कि अंगूठे में चोट की वजह से इमाम दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इसके बाद वह रविवार को न्यूजीलैंड से स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। इमाम का बाहर होना निश्चित तौर पर पाकिस्तान टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वह रविवार को घर लौटेंगे और रिहैब के लिए लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस केंद्र में रहेंगे। बता दें कि वे पिछले सप्ताह क्वीन्सटाउन में अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके अंगूठे में चोट लगी थी।
विज्ञापन


इससे पहले पाक टीम को ऑलराउंडर शादाब खान के रूप में बड़ा झटका लगा है। वह दो टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ-साथ आने वाले छह सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। पीसीबी के मेडिकल स्टाफ ने उन्हें छह सप्ताह के लिए आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मालूम हो कि इससे पहले कप्तान बाबर आजम भी चोट के कारण टी-20 सीरीज के बाद पहला टेस्ट नहीं खेल सके। हालांकि, बोर्ड ने बताया है कि बाबर ने अभ्यास शुरू कर दिया है। बता दें कि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से खेला जा रहा है, जबकि दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत तीन जनवरी 2021 से होगी। 


वहीं, न्यूजीलैंड दौरे के बाद पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी। यहां दोनों टीमों के बीच 26 जनवरी से 14 फरवरी तक दो टेस्ट और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed