फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvWI Live Scorecard and Updates of 2nd T20 Match India vs West Indies in Thiruvananthapuram

INDvWI: दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज आठ विकेट से जीता, भारत को हराकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी

Mon, 09 Dec 2019 01:19 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 09 Dec 2019 01:19 AM IST
सार

  • शिवम दुबे ने लगाया अपना पहला अर्धशतक
  • सीरीज में 1-1 से बराबर
  • लुईस-हेटमायर-पूरन की तूफानी पारी

विज्ञापन
INDvWI Live Scorecard and Updates of 2nd T20 Match India vs West Indies in Thiruvananthapuram
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत-विंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने एकतरफा मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हरा दिया है और सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

विज्ञापन


इससे पहले मैच में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शिवम दुबे के 54 रन और ऋषभ पंत के नाबाद 33 रनों की मदद से 20 ओवर में 170 रन बनाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने फिर से मजबूत शुरुआत की और पहले विकेट के लिए दस ओवरों में 73 रन जोड़े। वेस्टइंडीज ने सिमंस के नाबाद 67 रन और लुईस-हेटमायर-पूरन की तूफानी बल्लेबाजी के बदौलत नौ गेंद शेष रहते ही आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 170 रन बनाए। शिवम दुबे ने भारत की ओर से शानदार बल्लेबाजी की और अपने करियर का अर्धशतक जड़ा। वहीं, रिषभ पंत 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

विंडीज की ओर से लेंडल सिमंस ने 67 रन, एविन लुइस ने 40 रन, निकोलस पूरन ने 38 रन और शिमरन हेटमायर ने 23 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचया। वेस्टइंडीज ने ये लक्ष्य 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। भारत की ओर से कुछ खराब फील्डिंग भी देखने को मिली, जब टीम ने कई महत्वपूर्ण कैच छोड़े। इसी का नतीजा रहा कि मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा।  


टीम इंडिया ने पिछले माह बांग्लादेश को 2-1 से हराकर सीजन की पहली टी-20 सीरीज जीती थी। अब इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला बुधवार 11 दिसंबर को मुंबई में होगा

टॉस अपडेट

INDvWI Live Scorecard and Updates of 2nd T20 Match India vs West Indies in Thiruvananthapuram
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।

लाइव ब्लॉग

INDvWI Live Scorecard and Updates of 2nd T20 Match India vs West Indies in Thiruvananthapuram
भारत बनाम विंडीज - फोटो : social media

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 के लिए भारतीय प्लेइंग 11ः रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शिवम दूबे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्नर कुमार, वाशिगंटन सुंदर, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल।

वेस्टइंडीज की टीम में एक बदलाव के साथ उतरी है। निकोलस पूरन टीम में है और दिनेश रामदीन बाहर हो गए हैं।

वेस्टइंडीज: लेंडल सिमंस, एविन लुइस, ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, कायरन पोलार्ड, निकोलस पूरन, जेसन होल्डर, हेडन वॉल्श, शेल्डन कॉटरेल, केसरिक विलियम्स और खेरी पियर.

केएल राहुल और रोहित शर्मा ओपनिंग पर उतर चुके हैं। पहला ओवर फेंक रहे हैं कॉटरेल।

पहला ओवरः रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर खाता खोला। दूसरी गेंद वाइड और चौका। दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने भी खाता खोला। भारत की अच्छी शुरुआत। चौथी गेंद रोहित शर्मा ने लेग साइड की गेंद को बाउंड्री के पार चार रन के लिए पहुंचाया। भारत का स्कोर- 12/0

दूसरा ओवरः खैरी पियर स्पिनर फेंकने आए। बाएं हाथ के गेंदबाज ने रोहित शर्मा को परेशान किया। ओवर से सात रन। भारत का स्कोर- 19/0

तीसरा ओवरः कॉटरेल फेंकने आए। पिछले ओवर में 12 रन दिया था। इस ओवर में पांच रन आए। भारत का स्कोर- 24/0

चौथा ओवरः पहली ही गेंद पर केएल राहुल आउट। शिवम दुबे बल्लेबाजी करने के लिए आए। पहली गेंद पर दो रन लेकर शिवम दुबे ने खाता खोला। इस ओवर से तीन रन आए। भारत का स्कोर- 28/1

पांचवा ओवरः जेसन होल्डर फेंकने आए। ओवर की तीसरी गेंद पर शिवम दुबे ने चौका जड़ा और ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने गेंद को चार रन के लिए सीमा रेखा के बाहर भेजा। इस ओवर से आए 9 रन भारत का स्कोर- 37/1

छठा ओवरः केसरिक विलियम्स गेंदबाजी करने आए।  इस ओवर में आए सिर्फ पांच रन आए। भारत का स्कोर- 42/1

सातवा ओवरः पोलार्ड गेंदबाजी करने के लिए और बेहतरीन गेंदबाजी की। इस ओवर में मात्र तीन रन आए। भारत का स्कोर- 45/1

आठवां ओवरः जेसन होल्डर गेंदबाजी करने के लिए आए। पहली गेंद पर शिवम ने छक्का लगाया, दूसरी गेंद को चार के लिए भेजा और फिर सिंगल लेकर रोहित को स्ट्राइक दी। ओवर की चौथी गेंद पर होल्डर ने रोहित को बोल्ड कर दिया। इस ओवर में 13 रन आए। भारत का स्कोर- 58/2

9वां ओवर: कायरन पोलार्ड आए गेंदबाजी करने। शिवम ने पहली दो गेंदों पर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर छक्का। चौथी गेंद पर छक्का दो वाईड फिर छक्का। ओवर से आए 26 रन आए। शिवम दुबे 22 गेंदों में 40 रन। भारत का स्कोर- 84/2

10वां ओवरः शिवम दुबे का पचासा। दुबे ने 27 गेंद में पचास रन बनाए। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर भारत का स्कोर- 93/2

11वां ओवरः शिवम दुबे आउट। 30 गेंदों में 54 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। वाल्श के ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा। तीसरी गेंद पर हेटमेयर को कैच थमा बैठे। आखिरी गेंद पर पंत ने छक्के के साथ खाता खोला। इस ओवर में 11 रन। भारत का स्कोर- 104/3

12वां ओवरः जेसन होल्डर ने सधी हुई गेंदबाजी की ओवर में मात्र आठ रन दिए, आखिरी गेंद पर विराट ने चौका लगाया।  भारत का स्कोर- 112/3

13वां ओवरः हेडन वॉल्श ने किफायती गेंदबाजी की और ओवर में सिर्फ 7 रन दिए। चौथी गेंद पर विराट कोहली ने स्वीप शॉट की मदद से चार रन बटोरे। भारत का स्कोर- 119/3

14वां ओवर: केसरिक विलियम्स ने विराट के विकेट के साथ खत्म किया एक अच्छा ओवर। विलियम्स ने ओवर की दूसरी ही गेंद पर विराट कोहली को सिमंस के हाथों 19 रन पर कैच करवाया। भारत का स्कोर- 128/4

15वां ओवर: वाल्श का एक और किफायती ओवर, पंत-अय्यर को शॉट खेलने से रोके रखा। ओवर से सिर्फ चार रन आए।  भारत का स्कोर- 132/4

16वां ओवर: होल्डर के हाथों में एक बार फिर से गेंद। पन्त और श्रेयस अय्यर दोनों ने ओवर से छह-छह रन बटोरे। भारत ने इस ओवर में 12 रन हासिल किए। भारत का स्कोर- 144/4 

17वां ओवर: हेडेन वाल्श ने अपनी स्पिन गेंद से भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने नहीं दिया है। उन्होंने इस ओवर की अपनी दूसरी ही गेंद पर श्रेयस का विकेट निकाला। ओवर में सिर्फ छह रन दिए। अय्यर के आउट होने के बाद रविन्द्र जडेजा क्रीज पर आये। भारत का स्कोर- 150/5

18वां ओवर: पंत और जडेजा का बल्ला खामोश, कॉटरेल ने भी अच्छा ओवर निकाला। ओवर में मात्र छह रन दिए। भारत का स्कोर- 156/5

19वां ओवर: केसरिक विलियम्स ने एक और विकेट अपने नाम किया। ओवर की आखिरी गेंद पर जडेजा के विकेट के साथ मात्र आठ रन दिए। भारत का स्कोर- 164/6

20वां ओवर: वेस्टइंडीज की तरफ से कॉटरेल ने आखिरी ओवर फेंका और चौथी गेंद पर सुंदर के विकेट के साथ सिर्फ छह रन दिए। भारत की तरफ से ऋषभ पंत 22 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने वेस्टइंडीज को 20 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य दिया।

भारत के 171 रनों के लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज की पारी शुरू। वेस्टइंडीज की तरफ से एविन लुईस और लेंडल सिमंस की जोड़ी ने की पारी की शुरुआत। सीरीज में बने रहने के लिए वेस्टइंडीज का जीतना जरुरी।

पहला ओवर: भारत की तरफ से दीपक चाहर ने शुरू की गेंदबाजी। आखिरी गेंद पर लुईस ने चौका लगाया। पहले ओवर में वेस्टइंडीज ने पांच रन बनाए। वेस्टइंडीज का स्कोर: 5/0

दूसरा ओवर: भारत ने दोनों छोर से तेज गेंदबाजों को लगाया है। भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और सिर्फ चार रन दिए। वेस्टइंडीज का स्कोर: 9/0

तीसरा ओवर: चाहर का दूसरा ओवर काफी महंगा साबित हुआ। लुईस ने लगातार दो गेंदों में जड़े दो चौके, ओवर में आए 13 रन। वेस्टइंडीज का स्कोर: 22/0

चौथा ओवर: गेंदबाजी में बदलाव करते हुए विराट ने सुंदर को दी गेंद, सुंदर ने भी रनों पर लगाई रोक। ओवर में दिए मात्र एक रन। वेस्टइंडीज का स्कोर: 23/0

पांचवां ओवर: भुवनेश्वर कुमार का एक और अच्छा ओवर, हालांकि ओवर की दूसरी गेंद सुंदर ने सिमंस और चौथी गेंद पर पंत ने लुईस का कैच छोड़ा। ओवर से आये सिर्फ तीन रन। वेस्टइंडीज का स्कोर: 26/0 

छठा ओवर: पहले ओवर में किफायती गेंदबाजी के बाद दूसरे ओवर में सुंदर महंगे साबित हुए। लुईस ने ओवर में जड़े दो छक्के, बटोरे 15 रन। वेस्टइंडीज का स्कोर: 41/0 

सातवां ओवर: विराट ने अपने अनुभवी स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को लगाया। हालांकि चहल भी कुछ खास नहीं कर पाए और पहले ही ओवर में दस रन दे दिए। वेस्टइंडीज का स्कोर: 51/0

आठवां ओवर: सुंदर एक बार फिर से गेंदबाजी करने आये हैं। पिछले ओवर में महंगे साबित होने के बाद इस बार सिर्फ आठ रन ही दिए। वेस्टइंडीज का स्कोर: 59/0

नौंवा ओवर: युजवेंद्र चहल फिर से गेंद के साथ, ओवर में सिमंस ने एक छक्का और एक चौके के साथ बटोरे 12 रन। वेस्टइंडीज का स्कोर: 71/0

दसवां ओवर: सुंदर की गेंदबाजी जारी, रन पर अंकुश लगाने के साथ ही विकेट भी अपने नाम किया। पांचवीं ही गेंद पर आक्रामक लुईस को 40 रन पर आउट कर भारत को दिलाई पहली सफलता। वेस्टइंडीज का स्कोर: 73/1

11वां ओवर: गेंदबाजी में बदलाव के साथ अब शिवम दुबे को लाया गया है। पहला ओवर कुछ खास नहीं रहा और दुबे ने दस रन दे डाले। वेस्टइंडीज का स्कोर: 83/1

12वां ओवर: काफी इंतजार के बाद अनुभवी जडेजा को गेंदबाजी पर लगाया गया है। जडेजा का मिला जुला ओवर, आठ रन दिए। वेस्टइंडीज का स्कोर: 91/1

13वां ओवर: शिवम दुबे का दूसरा ओवर, अच्छी और सटीक गेंदबाजी के साथ ओवर में मात्र आठ रन दिए। हेटमायर और सिमंस क्रीज पर मौजूद। वेस्टइंडीज का स्कोर: 99/1

14वां ओवर: जडेजा के ओवर के दूसरे और तीसरे ही गेंद पर हेटमायर ने लगातार जड़े दो छक्के। हालांकि चौथी गेंद पर कप्तान विराट कोहली ने बाउंड्री पर डाईव मारते हुए जबरदस्त कैच पकड़ा और हेटमायर को पवेलियन भेजा। ओवर से आये 14 रन और एक विकेट महत्वपूर्ण विकेट।  वेस्टइंडीज का स्कोर: 113/2

15वां ओवर: चहल अपने तीसरे ओवर के लिए आये हैं। ओवर में पड़े दो छक्के, सिमंस ने आखिरी गेंद पर छक्के के साथ पूरा किया अपना छठा अर्धशतक। ओवर से आए 14 रन। वेस्टइंडीज का स्कोर: 127/2

16वां ओवर: भुवनेश्वर की गेंदबाजी में वापसी, पहले दो ओवर में किफायती गेंदबाजी करने वाले भुवी का ओवर महंगा साबित हुआ। तीसरे ओवर में दिए 15 रन।  वेस्टइंडीज का स्कोर: 142/2

17वां ओवर: दीपक चाहर अपना तीसरा ओवर करने आये। ओवर की दूसरी ही ओवर पर पूरन का मुश्किल कैच छूटा। ओवर से आये 12 रन। वेस्टइंडीज का स्कोर: 154/2

18वां ओवर: भुवनेश्वर कुमार अपने कोटे का आखिरी ओवर करने आये हैं। हालांकि एक बार फिर से भुवी को कोई विकेट हाथ नहीं लगा। आखिरी ओवर में 14 रन के साथ उन्होंने चार ओवर में दिया 36 रन। वेस्टइंडीज का स्कोर: 168/2

19वां ओवर: वेस्टइंडीज को अब 12 गेंदों में तीन रन की जरुरत। सामने पूरन और सिमंस की जोड़ी। दीपक चाहर के कोटे का आखिरी ओवर और पूरन तीसरी गेंद पर चौके के साथ मैच खत्म किया। वेस्टइंडीज का स्कोर: 173/2

तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने एकतरफा मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हरा दिया है और सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इससे पहले मैच में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शिवम दुबे के 54 रन और ऋषभ पंत के नाबाद 33 रनों की मदद से 20 ओवर में 170 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने फिर से मजबूत शुरुआत की और पहले विकेट के लिए दस ओवरों में 73 रन जोड़े। वेस्टइंडीज ने सिमंस के नाबाद 67 रन और लुईस-हेटमायर-पूरन की तूफानी बल्लेबाजी के बदौलत नौ गेंद शेष रहते ही आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed