{"_id":"5d9594a88ebc3e015742286b","slug":"indvssa-rohit-sharma-breaks-sir-don-bradman-record-of-highest-average-in-test-cricket-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: रोहित शर्मा ने तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड, ठोके ताबड़तोड़ 176 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: रोहित शर्मा ने तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड, ठोके ताबड़तोड़ 176 रन
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 176 रन बनाकर आउट हुए। विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच के दूसरे दिन केशव महाराज का शिकार बनने से पहले रोहित ने वैसे तो अनगिनत रिकॉर्ड्स अपने नाम किए, लेकिन उनमें सबसे खास रहा पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड..
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
टेस्ट करियर में पहली बार ओपनिंग कर रहे रोहित शर्मा ने 244 गेंदों में 23 चौकों और छह छक्कों की मदद से 72.13 के स्ट्राइक रेट के साथ 176 रन की पारी खेली। इसी के साथ रोहित शर्मा का अपनी जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में औसत 100 के पार हो गया है। दस पारियां खेलने के बाद रोहित शर्मा ने दुनिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन के रन औसत को पीछे छोड़ दिया है। डॉन ब्रैडमैन ने अपने घर पर 98.22 के औसत से रन बनाए थे। रोहित ने उन्हें पछाड़ दिया।
3 of 4
मयंक अग्रवाल-रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने धमाकेदार अंदाज में दूसरे दिन की शुरुआत चौके से की। मयंक के साथ उनकी साझेदारी जैसे ही 219 की हुई, उसी समय दोनों ने सहवाग और गंभीर के 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब रोहित और मयंक की सलामी जोड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे अधिक रन की ओपनिंग साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विशाखापट्टनम टेस्ट में शतक लगाते ही रोहित शर्मा भारत के ऐसे पहले ओपनर भी बन गए, जिसने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वन-डे और टी-20 में शतक लगाए हैं। यही नहीं वे बतौर ओपनर पहले ही टेस्ट में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी भी बने। उनसे पहले शिखर धवन, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ ने ये कारनामा किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।