फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रम बजाने वाला करवाता था भारतीय क्रिकेट में फिक्सिंग, देता था आईपीएल का लालच

Thu, 03 Oct 2019 05:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 03 Oct 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Bookie arrested for trying to fix Karnataka Premier League matches
IPL Trophy - फोटो : सोशल मीडिया
बंगलुरू पुलिस ने क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी और एक क्रिकेटर को फिक्सिंग का प्रस्ताव देने के मामले में  एक सेलेब्रिटी ड्रमर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ड्रमर ने 2019 में कर्नाटक प्रीमियर लीग में एक खिलाड़ी को गैरकानूनी तरीके मैच फिक्सिंग का प्रस्ताव दिया था। वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट के कई टूर्नामेंट से जुड़ा रहा है। इनमें आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी शामिल है।
Bookie arrested for trying to fix Karnataka Premier League matches
आरसीबी
बंगलुरू सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी भावेश बाफना को गिरफ्तार किया। वह आईपीएल के दौरान आरसीबी की ओर से उसके मैचों में ड्रम बजाकर दर्शकों का मनोरंजन किया करता था। इसके अलावा वह तमिलनाडु प्रीमियर लीग और कर्नाटक प्रीमियर लीग से भी जुड़ा था।
Bookie arrested for trying to fix Karnataka Premier League matches
Karnataka Premier League - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कर्नाटक प्रीमियर लीग में खेल रहे एक खिलाड़ी को सट्टेबाजों के कहने पर एक ओवर में 10 रन देने के लिए कहा था। उसने आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट का लालच देकर एक खिलाड़ी से खराब खेलने को भी कहा था। पुलिस ने कहा कि मामले में दिल्ली के सट्टेबाज संयम की तलाश है। उसी के कहने पर बाफना ने खिलाड़ी को प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bookie arrested for trying to fix Karnataka Premier League matches
Ali Asfak Thara - फोटो : सोशल मीडिया

सट्टेबाजी के आरोप में केपीएल की टीम बेलागावी पैंथर्स के मालिक अश्फाक अली थारा को को भी गिरफ्तार किया गया था। कर्नाटक प्रीमियर लीग 2019 का आयोजन अगस्त में हुआ था। इसमें   मनीष पांडे, करुण नायर, के गौतम, श्रेयस गोपाल जैसे कई बड़े खिलाड़ी खेले थे। केपीएल में सट्टेबाजी को लेकर पुलिस ने कई क्रिकेटर्स सहित कोचिंग स्टाफ से पूछताछ की हैं लेकिन अभी तक ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed