फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvsSA: Indian cricket fans blasts on bcci after white wash of first t20 at Dharamshala

INDvSA: धर्मशाला T-20 रद्द होते ही भड़के फैंस, जमकर निकाली BCCI पर भड़ास

Mon, 16 Sep 2019 12:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 16 Sep 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
INDvsSA: Indian cricket fans blasts on bcci after white wash of first t20 at Dharamshala
स्टेडियम में मायूस दर्शक - फोटो : ट्विटर

रविवार शाम वही हुआ जिसका डर था। धर्मशाला में हो रही लगातार बारिश के चलते भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 रद्द करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में आए हर क्रिकेट फैन का चेहरा उतरा नजर आया तो टीवी स्क्रीन से चिपके दुनियाभर के क्रिकेट दीवाने भी मायूस ही दिखे। कुछ लोग खुद का गुस्सा रोक नहीं पाए और  सोशल मीडिया पर बीसीसीआई की जमकर क्लास लगा दी।  फैंस ने BCCI की योजनाओं और मैच वेन्यू पर कई सवाल खड़े किए।

विज्ञापन

किसी को भी उम्मीद नहीं थी मैच इस तरह से रद्द होगा। दो दिन पहले बारिश तो हो रही थी, लेकिन दिन में नहीं रात को। इस वजह से टीम इंडिया का एक प्रैक्टिस सेशन भी रद्द हो गया। इसके बाद रविवार को दोपहर को दिन में तीन बजे के आसपास तेज बारिश ने मैदान में पानी भर दिया।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश टॉस से कुछ समय पहले थमी जिसके बाद ग्राउंड स्टाफ पानी निकालने में जुटा रहा, लेकिन टॉस के ठीक पहले बारिश शुरू हो गई जो शाम सात बजे के बाद तेज होने लगी। बाद में बारिश इतनी तेज हुई कि मैच शुरू होने के समय के डेढ़ घंटे बाद ही मैच रद्द कर दिया गया।
 


 

विज्ञापन

फैंस का सबसे बड़ा एतराज इस बात पर था कि बीसीसीआई (BCCI) ने मौसम को देखते हुए धर्मशाला में मैच क्यों रखा। इसके अलावा भी कई और सवाल बीसीसीआई के रवैये पर उठाए गए।
 



 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed