फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कीवी टीम को लगा तगड़ा झटका, यह ऑलराउंडर वन-डे सीरीज से हो सकता है बाहर

Wed, 18 Oct 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 18 Oct 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
INDvsNZ: new zealand all rounder todd astle injured, could ruled out from odi series
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : india today

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वन-डे सीरीज से पहले कीवी टीम को तगड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी टॉड एस्टल चोट लगने की वजह से वन-डे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन मैच के दौरान एस्टल चोटिल हो गए। इस बात की जानकारी कीवी टीम के प्रवक्ता ने दी।

INDvsNZ: new zealand all rounder todd astle injured, could ruled out from odi series
टॉड एस्टल

बता दें कि गेंदबाजी करने आए लेग स्पिनर टॉड एस्टल ने बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के खिलाफ केवल 3 ही गेंद डाली थी तभी उनको चोट लग गई। इसके बाद कप्तान केन विलियम्सन ने उनका ओवर पूरा किया। गौरतलब है कि 31 वर्षीय स्पिनर एस्टल इन दिनों अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं।

INDvsNZ: new zealand all rounder todd astle injured, could ruled out from odi series
टॉड एस्टल - फोटो : CricketCountry.com

टॉड एस्टल न्यूजीलैंड 'ए' की तरफ से भारत 'ए' के खिलाफ शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने 27.83 की औसत से 6 विकेट लिए। इसी के आधार पर उन्हें भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए टीम में चुना गया था। बता दें कि एस्टल न्यूजीलैंड के लिए 2 टेस्ट और 2 टी-20 मैच खेल चुके हैं। बताया जा रहा है कि टॉड एस्टल की जगह ईश सोढ़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvsNZ: new zealand all rounder todd astle injured, could ruled out from odi series
न्यूजीलैंड टीम

मालूम हो कि कीवी टीम का भारत दौरे का आगाज बड़ा ही निराशाजनक हुआ। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए दौरे के पहले अभ्यास मैच में बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन ने न्यूजीलैंड को 30 रन से मात दे दी। दोनों टीमों के बीच अगला अभ्यास मैच 19 अक्टूबर को खेला जायेगा। 

विज्ञापन
INDvsNZ: new zealand all rounder todd astle injured, could ruled out from odi series
भारत और न्यूजीलैंड

बहरहाल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाली वन-डे सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वन-डे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज का आयोजन होना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed