फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvSA: Indias predicted XI to take on South Africa in the 2nd Test 

इन 11 खिलाड़ियों के सहारे दक्षिण अफ्रीका से हिसाब चुकता करने उतर सकती है विराट सेना

Sat, 13 Jan 2018 07:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
 INDvSA: Indias predicted XI to take on South Africa in the 2nd Test 
टीम इंडिया

केपटाउन के न्यूलैंड्स में पहला टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया शनिवार से शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। पहले टेस्ट में मिली हार का बदला लेने के लिए टीम इंडिया इन 11 खिलाड़ियों के सहारे दक्षिण अफ्रीका से हिसाब चुकता करने के लिए उतर सकती है।

विज्ञापन


ओपनरः
मुरली विजय- दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के ओपनर मुरली विजय को बरकरार रखा जा सकता है। हालांकि पहले टेस्ट में उन्होंने कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने केपटाउन टेस्ट में दोनों पारियों मिलाकर केवल 14 (1, 13) रन ही बना पाए।
विज्ञापन

 
केएल राहुल- केएल राहुल को टीम में शिखर धवन के स्थान पर दूसरे टेस्ट में मौका दिया जा सकता है। राहुल ने पिछले साल टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 INDvSA: Indias predicted XI to take on South Africa in the 2nd Test 
विराट, पुजारा और रोहित

मीडिल ऑर्डरः
चेतेश्वर पुजारा- केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट में पुजारा कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 30 (26,4)  रन ही बनाए। हालांकि, सेंचुरियन टेस्ट में उनसे और ज्यादा की उम्मीद की जा सकती है।

विराट कोहली- कप्तान विराट कोहली केपटाउन टेस्ट में पूरी तरह से फ्लॉप रहे। दोनों पारियों मिलाकर केलव वो 33 (5,28) रन ही बना पाए, जबकि उनसे पहले ही टेस्ट में काफी उम्मीद थी। हालांकि, दूसरे टेस्ट में फैंस उनपर आस लगाए बैठे हैं।

रोहित शर्मा/अजिंक्य रहाणे- पहले टेस्ट में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन ना करने वाले 'हिटमैन' रोहित शर्मा और अंजिक्य रहाणे को लेकर कयास लगाया जा रहा है इन दोनों में किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। हालांकि, इस बात का पता मैच के दिन ही चलेगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पिछले सीजन में अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अजिंक्य रहाणे को चांस मिलेगा या नहीं इस बात का पता शनिवार को ही चलेगा।
 

 INDvSA: Indias predicted XI to take on South Africa in the 2nd Test 
हार्दिक पांड्या

ऑलराउंडरः-
ऋद्धिमान साहा-
33 साल के विकेटकीपर वल्लेबाज साहा ने पहले टेस्ट में शानदार विकेटकीपिंग की। पहले टेस्ट में उन्होंने शानदार 10 डिसमिसल लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

हार्दिक पांड्या- पहले टेस्ट में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से भी दूसरे टेस्ट को लेकर उम्मीद लगाई जा रही है। केपटाउन में उन्होंने दोनों पारियों में 94 (93,1) रन की शानदार पारी खेली थी। इसके साथ ही उन्होंने 3 विकेट भी हासिल किए थे।

रविचंद्रन अश्विन- रविचंद्रन अश्विन ने भी अच्छा खेले थे। उन्होंने दोनों पारियों में कुल 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।

 INDvSA: Indias predicted XI to take on South Africa in the 2nd Test 
भुवनेश्वर कुमार
गेंदबाजः-
भुवनेश्वर कुमार- 
पहले टेस्ट में भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उन्होंने दोनों पारियों में 6 विकेट झटके थे। पहले टेस्ट के पहले ही पारी में 4 विकेट हासिल किए, जिसमें शुरुआती में ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। 

मोहम्मद शमी- पहले टेस्ट में मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन की थी। उन्होंने केपटाउन टेस्ट में 28 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे।

जसप्रीत बुमराह- केप टाउन टेस्ट से अपने इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट करियर में पदार्पण करने वाले बुमराह ने पहले टेस्ट के दोनों पारियों में कुल 112 (73,39) रन देकर 4 विकेट झटके।

 INDvSA: Indias predicted XI to take on South Africa in the 2nd Test 
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

बहरहाल, हार से निराश भारतीय फैंस को उम्मीद है कि कोहली की अगुवाई में घर में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया सिरीज में न सिर्फ वापसी करेगी बल्कि 25 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। 

टीम इंडिया- मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रोहित शर्मा/अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, ऋद्धिमान साहा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

नोट- यह सिर्फ एक आकलन है, प्लेइंग इलेवन मैच के दिन ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed