रांची टेस्ट के चौथे दिन ही दिन साउथ अफ्रीका को पारी और 202 रनों से रौंदते हुए भारत ने 3-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की। यह श्रृंखला अपने नाम करते ही टीम इंडिया को फ्रीडम ट्रॉफी सौंपी गई। यह टेस्ट इतिहास में पहला मौका है जब भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ किया हो।
2 of 6
जीत के बाद टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका ने 1935 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो या इससे ज्यादा टेस्ट मैच लगातार पारी और रन के अंतर से हारे थे। साल 1935-36 में एक सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को लगातार तीन मुकाबलों में पारी और रन के अंतर से मात दी थी। यही कमाल अब भारतीय टीम ने कप्तान कोहली के नेतृत्व में किया है।
3 of 6
मोहम्मद शमी
- फोटो : ट्वि्टर
इससे पहले कोई भी भारतीय कप्तान साउथ अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं कर पाया है। इसके अलावा विराट साउथ अफ्रीका को लगातार दो टेस्ट मैचों में फॉलोऑन देकर पारी और रन के अंतर से जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।
4 of 6
जीत के बाद टीम इंडिया
- फोटो : पीटीआई
इस टेस्ट सीरीज को जीतने के साथ ही भारत ने घरेलू सरजमीं पर लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। भारतीय टीम ने एमएस धोनी, अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली की कप्तानी में अब तक घरेलू सरजमीं पर कुल 11 सीरीज जीत ली हैं। इस मामले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने दो बार 10-10 टेस्ट सीरीज लगातार अपने देश में जीती हैं।
5 of 6
गांधी-मंडेला ट्रॉफी के साथ भारत
- फोटो : पीटीआई
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों में 14वीं जीत हासिल की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के अलावा बाकी एशियाई टीम मिलकर कुल 13 बार दक्षिण अफ्रीका की टीम को धूल चटा पाई हैं। इसके अलावा विराट कोहली के अलावा कोई भी एशियाई कप्तान साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं कर पाया है।