फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvENG: England spinner jack leach, who visited India for the first time, told the way to get wickets

INDvENG: पहली बार भारत दौरे पर आए इंग्लैंड के स्पिनर ने बताया विकेट हासिल करने का तरीका

Mon, 01 Feb 2021 10:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 01 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
INDvENG: England spinner jack leach, who visited India for the first time, told the way to get wickets
जैक लीच - फोटो : ट्विटर @jackleach1991

भारत और इंग्लैंड के बीच इसी हफ्ते से चेन्नई में पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हो जाएगी। दोनों ही टीमों ने यहां छह दिनों का अपना क्वारंटीन पूरा करने के साथ ही कोरोना जांच भी करवा लिया है। अब सभी खिलाड़ी मंगलवार से अभ्यास भी शुरू कर देंगे। दोनों ही टीमें इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं और बेहद मजबूत हैं लेकिन भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड के लिए टेस्ट जीतना इतना आसान नहीं होगा। 

विज्ञापन


वैसे इंग्लैंड के लिए 2012 का दौरा शानदार रहा था। तब बाएं हाथ के स्पिनर मोंटी पनेसर को यहां पर अपनी सामान्य गति से तेजी से गेंदबाजी करने का फायदा हुआ था। पनेसर और ग्रीम स्वान की स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी ने 2012 टेस्ट श्रृंखला में भारतीय स्पिनरों की तुलना में तेज गेंदबाजी कर टीम को यादगार जीत दिलाई थी।
विज्ञापन


हालांकि चार मैचों की श्रृंखला के लिए टीम के साथ यहां पहली बार यहां आए जैक लीच का मानना है कि इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ यह नीति शायद उनके लिए कारगर नहीं रहे। लीच ने टीम के छह दिनों के पृथकवास के खत्म होने के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह अपने मजबूत पक्ष के साथ गेंदबाजी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य गति से करूंगा गेंदबाजी
इंग्लैंड के लिए 12 टेस्ट खेलने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘मोंटी और स्वान दो ऐसे गेंदबाज हैं जिन्हें मैं देखना पसंद करता हूं। मैं स्पिनरों के बहुत सारे वीडियो देखता हूं और उनसे सीखने की कोशिश करता हूं। मोंटी ने भारत में तेजी से गेंदबाजी की और स्पिन की मददगार पिच पर यह काफी मुश्किल भरा हो सकता है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं शायद उसी तेजी से गेंदबाजी नहीं करूंगा। यह शायद इस बारे में अधिक है कि गेंद बल्लेबाज के पास कैसे पहुंचती है। ऐसे कई सफल गेंदबाज हैं जिन्होंने मोंटी जितनी तेजी से गेंदबाजी नहीं की थी।’

श्रीलंका के हालिया दौरे पर 10 विकेट (दो टेस्ट) लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘यह अपने मजबूत पक्ष के साथ बने रहने और यह जानने के बारे में है कि मेरे लिए सामान्य गति क्या होगी और उसमें थोड़ा कम-ज्यादा किया जा सकता है। हर किसी की एक सामान्य गति होती है।’


भारत में दूसरे देशों के स्पिनरों के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण होती है लेकिन लीच इसके लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘जाहिर है कि वे शानदार टीम है और ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त जीत के साथ आए हैं। मुझे लगता है कि यह हम सब के लिए भारत में यहां सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खुद को परखने का बेहतरीन मौका है, मैं पहली बार भारत आया हूं। ऐसी जगहों पर आना, आपका सपना होता है। जाहिर है, यह शानदार मौका है, मैं इसका लुत्फ उठाना चाहूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed