फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvBAN: आज शिवम दुबे कर सकते हैं डेब्यू, पहले टी-20 में क्या होगा भारत का प्लेइंग XI?

Sun, 03 Nov 2019 04:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 03 Nov 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
INDvBAN: Predicted Xi and dream eleven of Indian cricket team in Delhi T20
कप्तान रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

आज से दिल्ली में तीन टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। देश की राजधानी में प्रदूषण के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से यह मैच होगा। विराट की गैरमौजूदगी में उपकप्तान रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे। पिछली टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी, ऐसे में भारत इस घरेलू श्रृंखला में क्लीन स्विप के मकसद से कुछ नए खिलाड़ियों को भी आजमा सकता है। आइए एक नजर डालते हैं कि भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ पहले टी-20 मैच में उतर सकता है...

INDvBAN: Predicted Xi and dream eleven of Indian cricket team in Delhi T20
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : पीटीआई

ओपनर: रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी पर ओपनिंग का जिम्मा होगा। रोहित शर्मा और शिखर धवन को मुस्ताफिजुर रहमान की अगुवाई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना होगा और ये दोनों सलामी बल्लेबाज मैदान के आकार का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। नंबर तीन पर विराट की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को अहम भूमिका निभानी होगी।

INDvBAN: Predicted Xi and dream eleven of Indian cricket team in Delhi T20
श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

नंबर चार का जिम्मा श्रेयस अय्यर को दिया जा सकता है। मध्यक्रम में मनीष पांडे नंबर पांच पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। नंबर छह का जिम्मा ऋषभ पंत पर हो सकता। टीम प्रबंधन युवा ऋषभ पंत से निराश दिख रहा है, ऐसे में टीम मैनेजमेंट के पास संजू सैमसन का भी विकल्प है, जो विकेटकीपिंग के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvBAN: Predicted Xi and dream eleven of Indian cricket team in Delhi T20
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर

हार्दिक पांड्या की जगह स्क्वॉड में शामिल किए गए 26 वर्षीय शिवम दुबे को आज डेब्यू का मौका मिल सकता है। घरेलू क्रिकेट में दुबे लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे थे। शिवम दुबे विस्फोटक बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं और वह मीडियम पेस बॉलिंग भी करते हैं। मैच की पूर्व संध्या पर कप्तान रोहित शर्मा ने भी साफ संकेत दिए हैं कि वह अपनी टीम में शामिल दो युवा क्रिकेटर्स शिवम दुबे और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन में से किसी एक को मौका जरूर देंगे।

विज्ञापन
INDvBAN: Predicted Xi and dream eleven of Indian cricket team in Delhi T20

स्पिन डिपार्टमेंट में क्रुणाल पांड्या ऑलराउंडर की भूमिका के साथ स्पिन का जिम्मा भी संभालेंगे। क्रुणाल के साथ ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर खेलते नजर आ सकते हैं। तेज गेंदबाजी का जिम्मा दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर के कंधों पर होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed