फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शर्मा को फंसाने ऑस्ट्रेलिया ने बनाया खास प्लान, मिल गई 'हिटमैन' की कमजोरी!

Mon, 19 Nov 2018 09:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
INDvAUS: Australia have plan to stop Rohit Sharma in home series

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलिया नई रणनीति पर काम कर रहा है। 21 नवंबर यानी बुधवार से शुरू होने जा रही टी-20 सीरीज से ठीक पहले कंगारू टीम के तेद गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने बड़ा खुलासा किया है।

INDvAUS: Australia have plan to stop Rohit Sharma in home series

कूल्टर नाइल की माने तो, 'रोहित को सटीक इनस्विंगर से स्टंप के ठीक सामने एलबीडब्ल्यू कर या फिर शॉर्ट पिच गेंदों से उनकी परीक्षा लेनी चाहिए।' कूल्टर नाइल ने गाबा में कहा, 'वह अविश्वसनीय खिलाड़ी है। उसका रिकॉर्ड इसका गवाह हैं। दुनिया भर में रोहित ने शानदार रिकॉर्ड्स बनाए हैं। निश्चित तौर पर उस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।'

INDvAUS: Australia have plan to stop Rohit Sharma in home series

इसके अलावा कूल्टर नाइल रोहित शर्मा को शॉर्ट पिच गेंदें करने को लेकर भी उत्साहित हैं। रोहित का ऑस्ट्रेलिया में प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा है। पिछले आठ वर्षों में उन्होंने यहां 62.31 की औसत से 810 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvAUS: Australia have plan to stop Rohit Sharma in home series

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडोर्फ ऑस्ट्रेलिया के लिए तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं। उन्होंने पिछले साल गुवाहाटी में खेले गए टी-20 में उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करके 21 रन देकर चार विकेट लिए थे। उन्होंने भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जिनमें रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल थे।

विज्ञापन
INDvAUS: Australia have plan to stop Rohit Sharma in home series

कूल्टर नाइल ने कहा, 'हर कोई जानता है कि वहां शुरू में गेंदबाजी करने का अच्छा विकल्प है। वह यहां गेंद को स्विंग कराएंगे। आज की परिस्थितियां बहुत अच्छी हैं और उम्मीद है कि उस दिन (बुधवार) भी ऐसी ही परिस्थितियां होंगी। गेंद जल्दी स्विंग होगी। उम्मीद है कि हम अपने मौकों का फायदा उठाएंगे क्योंकि वह निश्चित तौर पर कुछ मौके बनाएगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed