फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: हार के बाद क्या बोले विराट, पढ़िए कप्तान की एक-एक बात

Mon, 25 Feb 2019 09:59 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 25 Feb 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
INDvAUS: Australia deserves this win says Virat Kohli after Vizag T-20

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को आखिरी गेंद पर 3 विकेट से जीत लिया। हार के बाद विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की तारीफ की और कहा कि उन्होंने अच्छा क्रिकेट खेला और वह जीत की हकदार थी।

INDvAUS: Australia deserves this win says Virat Kohli after Vizag T-20

विराट ने माना कि टीम ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, लेकिन गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन की उन्होंने तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि जब गेंद घूम रही हो तो बुमराह उससे जादू कर सकते हैं। विराट ने माना कि बुमराह ने टीम को मैच में वापस लाने की पूरी कोशिश की।

INDvAUS: Australia deserves this win says Virat Kohli after Vizag T-20

विराट ने अर्धशतकीय पारी खेलने वाले केएल राहुल और पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे मयंक की भी तारीफ की। कप्तान ने आगे कहा कि 150 रन जीत के लिए काफी होते। आगे कोहली ने माना कि ऑस्ट्रेलिया भारत से अच्छा खेला इसलिए वह जीत का हकदार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvAUS: Australia deserves this win says Virat Kohli after Vizag T-20

बता दें कि 19वें ओवर में बुमराह ने दो विकेट लिए थे। उन्होंने पहले हैंड्सकॉम्ब (13) और फिर कोल्टर नाइल (4) को चलता किया। इस ओवर में कुल दो रन दिए गए। उन्होंने 4 ओवर्स में कुल 16 रन देकर 3 विकेट लिए। डेब्यू करने वाले मयंक मार्कंडेय के लिए विराट ने कहा कि उन्होंने ने मीडिल ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी की। बता दें कि मयंक ने 4 ओवर में 31 रन दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed