{"_id":"582568e34f1c1bc932b3a115","slug":"indian-womens-cricket-team-defeated-west-indies-by-6-wickest-in-1st-odi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से दी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से दी मात
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयवाड़ा में भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने कैरेबियाई महिलाओं की 6 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। ये मैच आईसीसी वुमेंस चैंपियनशिप के मैचों के तौर पर खेले जा रहे हैं, हालांकि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने पहले ही इस पर कब्ज़ा कर किया है।
भारत की तरफ से जहाँ राजेश्वरी गायकवाड़ और एकता बिष्ट ने बेहतरीन गेंदबाजी की, वहीं बल्लेबाजी में कप्तान मिताली राज और वेदा कृष्णमूर्ति ने बढ़िया साझेदारी निभाई। टॉस जीतकर वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। लेकिन वेस्टइंडीज को जल्द ही पहला झटका मिला। इसके बाद एकता बिष्ट और राजेश्वरी गायकवाड़ ने विकेट लेने का सिलसिला शुरू किया। मेरिसा अगुईलेरा के 42 रनों की बदौलत वेस्टइंडीज किसी तरह 131 के स्कोर पर पहुंची। वेस्टइंडीज टीम की 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं।

कप्तान ने दिलाई जीत, निभाई बड़ा साझेदारी
मिताली राज
- फोटो : ESPN
राजेश्वरी गायकवाड़ ने 4 और एकता बिष्ट ने 3 विकेट लिए। शिखा पांडे ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत भी खराब रही और 36 रनों तक टीम के 4 विकेट गिर चुके थे। दीप्ति शर्मा, स्मृति मंधना, मोना मेश्राम और हरमनप्रीत कौर पवेलियन लौट चुकी थी। यहाँ से कप्तान मिताली राज ने वेदा कृष्णमूर्ति के साथ 97 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई और टीम को 40वें ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। वेदा ने 52 और मिताली राज ने 46 रनों का योगदान दिया।
वेस्टइंडीज की तरफ से शकेरा सेलमन ने दो विकेट लिए। हेली मैथ्यूज और एफ़ी फ्लेचर ने 1-1 विकेट लिया। दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मैच 13 नवम्बर को खेला जाएगा। एकदिवसीय सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी।