{"_id":"5c1ce44dbdec2256a104e1b3","slug":"indian-women-team-squad-announced-for-new-zealand-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का एलान, मिताली-हरमनप्रीत संभालेंगी कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का एलान, मिताली-हरमनप्रीत संभालेंगी कमान
Fri, 21 Dec 2018 06:33 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Fri, 21 Dec 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
mithali-harmanpreet
24 जनवरी से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। टीम की अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज वन-डे टीम की कप्तान होंगी, जबकि हरमनप्रीत कौर टी-20 की कप्तान बनी रहेंगी। वहीं, वेदा कृष्णमूर्ति को टीम से बाहर कर प्रिया पुणिया को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
टीम के नए कोच डब्लू वी रमन ने टी-20 और वन-डे टीम के लिए 15 सदस्यीय खिलाड़ियों के स्क्वाड की घोषणा की। गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम का न्यूजीलैंड दौरा 24 जनवरी से शुरू होगा। भारतीय महिला टीम न्यूजीलैंड दौरे पर तीन वन-डे और तीन टी-20 मैच खेलेगी। आइए जानते हैं फॉर्मेट के लिए जारी हुआ स्क्वाड
विज्ञापन
वनडे टीम:
मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्स, स्मृति मंडना, पुणम राउत, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया, डी हेमलता, मोना महेशराम, एकता बिष्ट, पुणम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, झुलन गोस्वामी, मानसी जोशी और शिखा पांडे
विज्ञापन
टी 20 टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, मिताली राज, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, अनुजा पाटिल, डी हेमलता, मानसी जोशी, शिखा पांडे, तान्या भाटिया, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, अरुंधती रेड्डी और प्रिया पुणिया