फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Women Team beat West Indies Women team by 155 runs; Smriti Mandhana and Harmanpreet Kaur score centuries

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन से हराया, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची टीम, मंधाना-हरमनप्रीत की शतकीय पारी

Sat, 12 Mar 2022 01:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 12 Mar 2022 01:24 PM IST
सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 317 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 119 गेंदों पर 123 रन और उपकप्तान हरमनप्रीत कौर ने 107 गेंदों पर 109 रन की बेहतरीन पारी खेली। जवाब में विंडीज की टीम 162 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Indian Women Team beat West Indies Women team by 155 runs; Smriti Mandhana and Harmanpreet Kaur score centuries
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 317 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 119 गेंदों पर 123 रन और उपकप्तान हरमनप्रीत कौर ने 107 गेंदों पर 109 रन की बेहतरीन पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज की पारी 40.3 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम अब 16 मार्च को इंग्लैंड से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम
भारतीय टीम की यह इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया था। वहीं, टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, विंडीज को यह टूर्नामेंट में मिली पहली हार है। इससे पहले विंडीज टीम दो मैच जीत चुकी थी। इस जीत के साथ भारतीय टीम तीन मैचों में चार अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है।

भारतीय टीम की विंडीज पर लगातार सातवीं जीत
महिला वनडे विश्व कप में भारत की वेस्टइंडीज पर ये लगातार सातवीं जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने विंडीज को 1993, 1997, 2005, 2009, 2013 और 2017 में खेले गए वर्ल्ड कप में हराया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी रही
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यास्तिका भाटिया ने मंधाना के साथ मिलकर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई। यास्तिका 21 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुईं। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके लगाए। इसके बाद कप्तान मिताली राज पांच रन, दीप्ति शर्मा 15 रन, ऋचा घोष पांच रन, पूजा वस्त्राकर 10 रन और झूलन गोस्वामी दो रन बनाकर आउट हुईं। 




हरमनप्रीत और स्मृति ने 184 रन की साझेदारी निभाई
दीप्ति के आउट होने के बाद मंधाना और हरमनप्रीत के बीच चौथे विकेट के लिए 174 गेंदों पर 184 रन की साझेदारी हुई। इसी की बदौलत टीम इंडिया विश्व कप में पहली बार 300 का आंकड़ा छूने में कामयाब हो सकी। यह भारतीय महिला क्रिकेट में तीसरी बार है जब एक ही मैच में दो भारतीय बल्लेबाज शतक जड़ पाई हैं। 

मंधाना और हरमनप्रीत ने शतकीय पारी खेली
मंधाना ने वनडे करियर का पांचवां शतक जड़ा। उन्होंने 119 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्के की मदद से 123 रन की पारी खेली। वहीं, हरमनप्रीत कौर ने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया। वह 107 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के की मदद से 109 रन बनाकर आउट हुईं। स्नेह राणा दो रन और मेघना एक रन बनाकर नाबाद रहीं।

वेस्टइंडीज की ओर से अनीसा मोहम्मद ने दो विकेट लिए। वहीं, शमिलिया कोनेल, हेली मैथ्यूज, शकीरा सेल्मन, डिएन्ड्रा डॉटिन और आलिया एलेने को एक-एक विकेट मिला।


डॉटिन और मैथ्यूज ने आक्रामक शुरुआत दिलाई
318 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत शानदार रही। डिएन्ड्रा डॉटिन और हेली मैथ्यूज ने 12.2 ओवर में ही पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़ लिए थे। इसके बाद स्नेह राणा ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने डॉटिन को मेघना के हाथों कैच कराया। डॉटिन 46 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की बदौलत 62 रन बनाकर आउट हुईं। वह विंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।



वेस्टइंडीज ने नियमित अंतराल पर गंवाए विकेट
इसके बाद वेस्टइंडीज ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। हेली मैथ्यूज 36 गेंदों पर 43 रन बना सकीं। इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। कीसिया नाइट पांच रन, कप्तान स्टेफनी टेलर एक रन, शीमेन कैम्पबेल 11 रन, चेडियन नेशन 19 रन, चिनेले हेनरी सात रन, आलिया एलीने चार रन, अनीसा मोहम्मद दो रन और शमिलिया कोनेल शून्य पर आउट हुईं।

झूलन गोस्वामी ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया
भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, मेघना सिंह को दो विकेट मिला। वहीं, झूलन गोस्वामी, राजेश्वरी गायकवाड़ और पूजा वस्त्राकर को एक-एक विकेट मिला। झूलन महिला वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट (40) लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व गेंदबाज लिन फुल्सटन (39) को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed