{"_id":"6a560d5722fa557fa70b1eca","slug":"indian-women-team-all-rounder-deepti-sharma-s-mother-and-father-with-pride-after-team-historic-win-at-lord-s-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs ENG W: दीप्ति शर्मा के प्रदर्शन से अभिभूत माता-पिता, जीत को भारतीय क्रिकेट के लिए बताया गर्व का पल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs ENG W: दीप्ति शर्मा के प्रदर्शन से अभिभूत माता-पिता, जीत को भारतीय क्रिकेट के लिए बताया गर्व का पल
Tue, 14 Jul 2026 03:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आगरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 14 Jul 2026 03:50 PM IST
सार
भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट में हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मैच में दीप्ति शर्मा का योगदान अहम रहा। अब उनके माता-पिता अपनी बेटी के प्रदर्शन से काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड की टीम को शर्मनाक तरीके से हराया। भारतीय टीम ने 270 रन से बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इस जीत में अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी गेंद और बल्ले से अहम योगदान दिया। टीम इंडिया की जीत के बाद दीप्ति के माता-पिता बेहद खुश नजर आए। दीप्ति के माता-पिता भगवान शर्मा और सुशीला शर्मा ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व पर भरोसा जताया और एशियन गेम्स में टीम की सफलता की कामना की।
विज्ञापन
दीप्ति के पिता भगवान शर्मा ने कहा, हमारी टीम ने इंग्लैंड को 270 रनों के बड़े अंतर से हराया। सभी लड़कियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, इसीलिए वे जीतीं। यह बहुत गर्व की बात है। मैंने टीवी पर देखा कि सचिन तेंदुलकर भी मैदान पर मौजूद थे। उन्होंने भी लड़कियों को बधाई दी और उनसे हाथ मिलाया। मैं दीप्ति से यही कहना चाहूंगा कि उसने पहली पारी में एक विकेट और दूसरी पारी में दो विकेट लिए। यह बहुत अच्छा प्रदर्शन है। ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीप्ति के पिता की नजरें एशियाड पर
मालूम हो कि दीप्ति ने पहली पारी में 57 रन भी बनाए थे और भारत के स्कोर को 285 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। सितंबर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों को देखते हुए भगवान शर्मा ने भारतीय टीम से अपनी ऐतिहासिक सफलता को आगे बढ़ाने और एक और बड़े खिताब जीतने की बात कही। उन्होंने कहा, अगला एशियाई खेल सितंबर में जापान में है। उसे वहां भी अच्छा प्रदर्शन करना है। पूरी टीम को अच्छा प्रदर्शन करना है और स्वर्ण पदक जीतना है।

घर का काम छोड़कर मैच देखती हैं दीप्ति की मां
दीप्ति का मां सुशीला शर्मा ने कहा, मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। पहले मुझे इस खेल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। जब उसका भाई खेलने जाता था, तो मैं कहती थी कि तुम स्कूल क्यों नहीं गए? लेकिन जब से दीप्ति ने खेलना शुरू किया है, मुझे खेल समझ आने लगा है। मैं मैच देखती हूं। घर का काम छोड़कर मैच देखती हूं। भारत के हर मैच के दौरान न सिर्फ दीप्ति के लिए, बल्कि पूरी टीम के लिए दुआएं की जाती हैं। मैं मंदिर जाती हूं, वहां बैठकर प्रार्थना करती हूं और भगवान की पूजा करती हूं। दीप्ति ने अच्छे रन बनाए हैं। उसने अच्छे विकेट लिए हैं। देश की सभी बेटियों ने अच्छा खेला है। अब मैं देश की सभी बेटियों के लिए प्रार्थना करती हूं। जब हर बेटी अच्छा खेलेगी, तो टीम जरूर जीतेगी और देश का नाम रोशन करेगी।
सुशीला ने कहा कि लॉर्ड्स में भारत की यादगार जीत के बाद उन्हें जो गर्व महसूस हुआ, वह देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हर खिलाड़ी के लिए था। मैं सभी बेटियों को उतना ही आशीर्वाद देती हूं, जितना अपनी बेटी को देती हूं।