लॉकडाउन: ऑनलाइन लूडो में एक-दूसरे से जुड़ रहीं भारतीय महिला क्रिकेटर, घर में वर्कआउट कर रहीं मंधाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर स्मृति मंधाना ने कहा है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी लॉकडाउन के बीच ऑनलाइन लूडो खेलकर एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। बीसीसीआई ने मंधाना का वीडियो ट्वीट किया जिसमें वह बता रही हैं कि वह मैदान के बाहर समय कैसे बिता रही हैं।
WATCH📽️: Lockdown Diaries with Smriti Mandhana 👊
Workouts, troubling her brother, Ludo & a lot more. @mandhana_smriti reveals how she is keeping herself engaged indoors🏠🏋️♀️👌विज्ञापन
Full Video 👉 https://t.co/e7EyhdNh3h— BCCI (@BCCI) April 13, 2020
उन्होंने कहा,‘हम सभी दोस्त एक-साथ ऑनलाइन लूडो खेलती हैं, जिससे हम टीम की सभी साथी आपस में जुड़ी रहती हैं। फिट रहना महत्वपूर्ण है इसलिए मैं घर पर ही वर्कआउट कर रही हूं। मैं ट्रेनर के संपर्क में रहती हूं। वह वर्कआउट भेजते हैं जो फिट रहने के लिए हमें करने की जरूरत है।’
खाना बनाने में कर रही हैं मां की मदद:
तेईस वर्षीय मंधाना परिवार के साथ समय बिताने का लुत्फ भी उठा रही हैं। उन्होंने कहा, हम एक साथ कार्ड खेलते हैं। मैं खाना बनाने में मां की मदद कर रही हूं। बर्तन साफ करना दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। इसके अलावा मुझे भाई को परेशान करना भी पसंद है।