फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian women cricket team Jhulan Goswami is the first ever woman to bowl 2000+ overs in international cricket

कामयाबी: 2000 से ज्यादा ओवर डालकर झूलन गोस्वामी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, यह कमाल करने वाली बनीं दुनिया की पहली गेंदबाज

Sun, 04 Jul 2021 10:25 AM IST
प्रशांत कुमार स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 04 Jul 2021 10:25 AM IST
सार

झूलन गोस्वामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 ज्यादा ओवर करने वाली दुनिया की पहली महिला गेंदबाज बन गईं हैं। झूलन महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। 

विज्ञापन
Indian women cricket team Jhulan Goswami is the first ever woman to bowl 2000+ overs in international cricket
झूलन गोस्वामी

विस्तार

पिछले दिनों भारत-इंग्लैंड के मैच खेला गया। सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का मौका दिया। बारिश के कारण मुकाबला तय समय से देरी से शुरू हुआ और प्रति पारी 47 ओवर की खेली गई। इंग्लैंड की पूरी टीम आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर 219 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारत महिला क्रिकेट टीम ने कप्तान मिताली राज (75) के रन की उम्दा पारी की बदौलत मैच जीत लिया। वहीं झूलन गोस्वामी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। झूलन गोस्वामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 या ज्यादा ओवर करने वाली दुनिया की पहली महिला गेंदबाज बन गईं हैं।

विज्ञापन


 इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 
झूलन गोस्वामी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 9 ओवर डाले और 31 रन देकर एक विकेट झटका। इसी दौरान झूलन गोस्वामी ने 2000 या ज्यादा ओवर डाले हैं। उल्लेखनीय है कि झूलन गोस्वामी के अलावा कोई और ऐसी महिला गेंदबाज नहीं है, जिसने ऐसा कमाल किया हो। ऐसे में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड झूलन गोस्वामी के नाम दर्ज हुआ।
विज्ञापन


बता दें कि टेस्ट में झूलन गोस्वामी ने 349 ओवर अभी तक डाले तो वहीं वनडे में भारत की इस तेज गेंदबाज ने 1500 से ज्यादा ओवर अभी तक किए हैं। टी-20 इंटरनेशनल में झूलन के नाम 225 ओवर्स करने का रिकॉर्ड दर्ज है। अभी तक झूलन के नाम 2000 से ज्यादा ओवर्स दर्ज हो गए हैं। वो ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला गेंदबाज बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झूलन गोस्वामी ने 333 अंतरराष्ट्रीय विकेट झटके हैं 
झूलन महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने कुल 333 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं। झूलन गोस्वामी ने टेस्ट में 41 विकेट झटके। इसके अलावा वनडे में 236 विकेट ले चुकी हैं। वहीं टी-20 इंटरनेशनल में 56 विकेट चटकाए हैं। झूलन भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे बेहतरीन गेंदबाज रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed